लखनऊ : इंटर के छात्र की बेरहमी से पिटाई, घाव बयां कर रहे हैं दरिंदगी की कहानी
लखनऊ। लखनऊ के थाना हुसैनगंज इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दबंगों ने मामूली बात पर उदयगंज निवासी इंटर के छात्र शुभम पांडेय की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर दबंग फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

मामला लखनऊ के थाना हुसैनगंज इलाके का है जहां इंटमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र शुभम पांडेय की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक साथ आए कई लड़कों ने उसे काफी देर तक पीटा जिससे उसका सिर फट गया। छात्र उदयगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस शुभम की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझाकर आरोपियों की गिरफ्तारी का वादा किया है हालांकि इससे ये तो साफ हो जाता है कि राजधानी लखनऊ में दबंगों की दबंगई इस कदर हावी है। दबंगों के अंदर पुलिस का बिल्कुल भी खौंफ नहीं है।
ये भी पढे़ं- कुएं से आ रही थी रोने की आवाज, झांककर देखा तो उड़ गए होश












Click it and Unblock the Notifications