Sonali Mishra कौन थी? 5 माह की शादी-कश्मीर हनीमून से पहले बैंक डिप्टी मैनेजर की दुल्हन की खौफनाक मौत कैसे?

Lucknow Sonali Mishra Death Case: शादी के सिर्फ 5 महीने... हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह फीका भी नहीं पड़ा था और हनीमून के सपने सजाने वाली 24 वर्षीय नवविवाहिता सोनाली मिश्र की जिंदगी अचानक खत्म हो गई। लखनऊ के इंदिरानगर स्थित शिवाजीपुरम इलाके से सामने आई यह घटना हर किसी को झकझोर रही है। कश्मीर घूमने की तैयारी पूरी हो चुकी थी, टिकट भी बुक थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

इस मामले ने एक बार फिर उन सवालों को हवा दे दी है, जो हाल के दिनों में भोपाल की ट्विशा शर्मा, ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर, लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की श्वेता सिंह और दिल्ली के लोधी कॉलोनी आकृति सुतार नवविवाहित महिलाओं की रहस्यमयी मौतों के बाद लगातार उठ रहे हैं।

lucknow-indiranagar-dowry-death

मृतका सोनाली के परिजनों ने पति, सास-ससुर, ननद और जेठ-जेठानी पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आखिर शादी के महज 5 महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया? इस पूरे मामले की कहानी कई चौंकाने वाले सवाल खड़े करती है। आखिर कौन थी दुल्हन? हनीमून जाते-जाते मौत के मुंह में कैसे चली गई? रूह कंपा देगी ये खौफनाक एक दुल्हन की कहानी...

निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर की 24 वर्षीय दुल्हन सोनाली मिश्र की शादी के महज 5 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 4 जुलाई 2026 को इंदिरानगर के शिवाजीपुरम स्थित किराए के फ्लैट में सोनाली फंदे से लटकी मिली। पति कमलाकांत मिश्र का दावा है कि हनीमून के लिए कश्मीर का फ्लाइट टिकट कैंसिल कर ट्रेन टिकट बुक करने पर झगड़ा हुआ और पत्नी ने खुदकुशी कर ली। लेकिन सोनाली के मायके वालों का आरोप है कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि दहेज हत्या है।

Who Was Sonali Mishra: सोनाली मिश्र कौन थी?

सोनाली मिश्र (24 साल) बिहार के बक्सर जिले के खड़हाटांड़ गांव की रहने वाली थीं। वह B.Sc. पास थीं, पढ़ाई में तेज और हौसले वाली लड़की बताई जाती हैं। परिवार के अनुसार, सोनाली हर मुश्किल का डटकर सामना करती थीं और खुदकुशी जैसे कदम उठाने वाली स्वभाव की नहीं थीं।

26 फरवरी 2026 को उनकी शादी भोजपुर जिले के पिंजरौली गांव निवासी कमलाकांत मिश्र (28) से हुई थी। कमलाकांत लखनऊ में एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर हैं। शादी अरेंज्ड थी और धूमधाम से हुई।

lucknow-indiranagar-dowry-death

Sonali Mishra Dowry Death: 'कार-कैश के लिए दिन-रात करते थे प्रताड़ित'

सोनाली के भाई अभिषेक ओझा और जीजा रविशंकर दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप में कहा कि शादी में 15 लाख रुपये नकद, 250 ग्राम सोने के गहने और ढाई लाख रुपये का फर्नीचर दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार कार और अतिरिक्त नकदी की मांग करते रहे। सोनाली को सास रमावती, ससुर शारदानंद, ननद गिरिजा चौबे, जेठ लक्ष्मीकांत और जेठानी लक्ष्मी लगातार गाली-गलौज, मारपीट और अपमानित करते थे। कमलाकांत के व्हाट्सएप मैसेज में गाली-गलौज और 'सबक सिखाने' की धमकियां थीं। परिवार का कहना है कि शादी के बाद 2 महीने तक सोनाली मायके में रही, क्योंकि ससुराल वाले कार मांगे बिना उसे लेने नहीं आए।

हनीमून प्लान के बीच मौत क्यों ?

lucknow-indiranagar-dowry-death

कमलाकांत मिश्र (Kamlakant Mishra) ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद नौकरी के कारण हनीमून नहीं हो पाया। एक महीने पहले कश्मीर जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक किया। 3 जुलाई को मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट टिकट कैंसिल कर ट्रेन टिकट बुक किया। इस बात पर सोनाली नाराज हो गई और दोनों में झगड़ा हुआ।

4 जुलाई को कमलाकांत ड्यूटी पर गए। दोपहर में फोन करने पर सोनाली ने रिसीव नहीं किया। मकान मालिक को भेजा तो दरवाजा अंदर से बंद था। घर पहुंचकर देखा तो सोनाली फंदे से लटकी हुई थी।

परिवार का आरोप है कि कमलाकांत ने शव के साथ फोटो खिंचवाई और काफी देर बाद सूचना दी। शव पर गले के अलावा हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

Lucknow Police की कार्रवाई: पति गिरफ्तार, 6 पर FIR

लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस (Lucknow Indiranagar Police) ने सोनाली के भाई अभिषेक ओझा की शिकायत पर पति कमलाकांत समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या (धारा 304B) और दहेज उत्पीड़न (498A) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पति कमलाकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मोबाइल फोन जब्त कर चैटिंग की जांच की जा रही है।

परिवार की मांग: निष्पक्ष जांच

सोनाली के पिता वीरेंद्र ओझा, भाई अभिषेक और जीजा रविशंकर दुबे ने कहा कि सोनाली खुदकुशी करने वाली नहीं थी। उन्होंने फॉरेंसिक जांच, चोटों के निशानों और चैटिंग के सबूतों के आधार पर पूरी घटना की गहन जांच की मांग की है।

ऐसे मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

नवविवाहित महिलाओं की संदिग्ध मौतें उत्तर प्रदेश में चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं। दहेज की लालच, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, भावनात्मक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव अक्सर ऐसी घटनाओं का कारण बनते हैं।

पुलिस की जांच किन बिंदुओं पर केंद्रित?

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की प्रकृति (आत्महत्या vs हत्या)।
  • मोबाइल चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड्स।
  • पड़ोसियों और मकान मालिक के बयान।
  • हनीमून टिकट कैंसिलेशन का पूरा विवरण।
  • ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका।


अब एक नजर हालिया के केसों पर... 6 माह की शादी बनी दुल्हनों के लिए मौत की कहानी....

Bhopal Twisha Sharma Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा केस - 5 माह की शादी, बनी मॉडल के लिए काल!

12 मई की रात भोपाल की पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ट्विशा की शादी के महज पांच महीने बाद ससुराल की छत पर उनका शव फंदे से लटका मिला था। शुरुआती पोस्टमॉर्टम में मौत को खुदकुशी बताया गया, लेकिन परिवार ने शरीर पर चोट के निशानों, दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

बढ़ते दबाव के बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। जांच के दौरान पति समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया। CBI ने घटनास्थल का रीक्रिएशन कराया, डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, चैट और फॉरेंसिक रिपोर्ट की जांच की। एजेंसी ने अदालत से दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग भी की है। परिवार का आरोप है कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई थी, जबकि बचाव पक्ष इन आरोपों से इनकार कर रहा है। फिलहाल CBI की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

Greater Noida Deepika Nagar Case: दिसंबर 2024 में हुई थी शादी, लगातार प्रताड़ना

17 मई 2026 को ग्रेटर नोएडा की नवविवाहिता दीपिका नागर की मौत ने भी देशभर में दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध वैवाहिक मौतों को लेकर बहस तेज कर दी। दीपिका की मौत ससुराल की छत से गिरने के बाद हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में खुदकुशी या दुर्घटना दोनों पहलुओं पर पड़ताल की गई, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

परिवार का कहना है कि शादी के बाद से लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग की जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। आरोपियों से पूछताछ भी की गई है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अभी तक पुलिस ने मामले को अंतिम रूप से खुदकुशी या हत्या घोषित नहीं किया है। जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85 और 80(2) तथा दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत दीपिका के पति रितिक, ससुर मनोज , सास पूनम और चाचा विनोद सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी साली नेहा और तन्नी, रिश्तेदार प्रमोद सहित तीन अन्य लोग अभी भी फरार हैं।

dowry-death-casess

Lucknow श्वेता सिंह केस: 6 माह की शादी, दर्दनाक End

26 मई 2026 को लखनऊ के ठाकुरगंज की रहने वाली नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध मौत ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और वैवाहिक हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। श्वेता की मौत के बाद उनके मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से श्वेता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और एफएसएल जांच के लिए जरूरी साक्ष्य सुरक्षित किए हैं। मामले में पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के लोधी कॉलोनी की आकृति सुतार केस (Delhi Lodhi Colony Akriti Sutar Case): 72 दिन की शादी, दर्दनाक मौत

4 जुलाई को दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से गिरकर 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति सुतार की मौत का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। आकृति की शादी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी और वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। घटना वाले दिन परिवार से सामान्य बातचीत के बाद उनका फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद पुलिस ने सूचना दी कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने खुदकुशी की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) का इंतजार किया जा रहा है। जांच के तहत घटनास्थल, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष की घोषणा नहीं की है और जांच जारी है।

Akriti Sutar कौन थी? 72 दिन पहले बनी दुल्हन, ससुराल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, भाई ने जीजा की खोली पोल?
Akriti Sutar कौन थी? 72 दिन पहले बनी दुल्हन, ससुराल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, भाई ने जीजा की खोली पोल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+