यूपी के स्कूलों में बांटे गए बीजेपी चुनाव चिन्ह वाले बैग, अखिलेश भी छपवा चुके हैं अपनी तस्वीर

लखनऊ। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार भगवा रंग का सुरूर प्रदेश भर में छाया है। योगी सरकार में अक्सर कभी सरकारी इमारत तो कभी शौचालय को भगवा रंग से रंगे जाने के मामले प्रकाश में आता रहता है। अभी हाल ही में एक कॉलेज में भगवा रंग के बैग बांटे जाने का मामला सामने आया था। अब इससे एक कदम और आगे बढ़कर यूपी सरकार का नया कारनामा सामने आया है। यूपी सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को बीजेपी के झंडे के रंग वाले स्कूल बैग बांट दिए। कुल मिलाकर सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार ने आगामी चुनाव में अपने प्रचार का रास्ता खोज निकाला।

lucknow cm yogi distributed bjp flag like colour bag to primary students

दरअसल यूपी के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग वितरित किए गए है। इस बैग का रंग भाजपा के झंडे के रंग से मिल रहा है। बैग को भगवा और हरे रंग में रंगा गया है। बैग पर काले रंग से सर्व शिक्षा अभियान लिखा हुआ है। आपको बता दे कि स्वेटर वितरण को लेकर योगी सरकार की अच्छी खासी फजीहत हुई थी। दरअसल पूरा जाड़ा बीत जाने के बाद भी स्कूलों में स्वेटर नहीं पहुंच पाए थे। बच्चों को पूरी सर्दी बिना स्वेटर के ही गुजारना पड़ा था। इस हिसाब से शुक्र है कि बच्चों को वक्त रहते ही स्कूल बैग मिल गए, लेकिन भगवा!

lucknow cm yogi distributed bjp flag like colour bag to primary students

सत्र की शुरुआत में नए नए बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। वो अलग बात है कि सरकार ने बैग बांटने की आड़ में पार्टी का प्रचार कर डाला। अखिलेश सरकार में भी प्राथमिक स्कूल में बैग का बांटे गए थे। इस बैग में अखिलेश ने अपनी फोटो भी छपवाई थी। इसके बाद खूब हंगामा मचा था। भाजपा ने इसका जमकर विरोध भी किया था। सवाल यहीं है उस समय अखिलेश के इस योजना का विरोध करने वाली भाजपा अब खुद ही क्यों उसी नक्शे कदम पर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+