लखनऊ: BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: बड़ी खबर यूपी से हैं, यहां राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में आज सुबह बदमाशों ने बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आय़ुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सांसद के बेटे को सीने में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आयुष की हालत पहले से बेहतर और खतरे से बाहर है, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है। मालूम हो कि वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है फिलहाल लखनऊ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Recommended Video

    BJP MP Kaushal Kishore के बेटे Ayush को Lucknow में बदमाशों ने मारी गोली | वनइंडिया हिंदी
    लखनऊ: BJP सांसद के बेटे पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी सांसद के बेटे पर गोलीबारी की वारदात मड़ियांव थाना क्षेत्र पर तब हुई , जब 30 वर्षीय आयुष सुबह तड़के, यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू दी, आयुष को सीने में गोली लगी और वो गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा कि वो खतरे से बाहर हैं। बाइक सवार कौन थे, वो क्यों आयुष को मारना चाहते थे, क्या आयुष को किसी ने धमकी दी थी या उनकी किसी से दुश्मनी थी, ये ही सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है।

    अमेठी में दिन-दहाड़े हत्या

    गौरतलब है कि इन दिनों लगातार यूपी में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। कल ही यहां के अमेठी जिले में इंटरकास्ट मैरिज की वजह से एक युवक की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पहले हमलावरों ने उसे हॉकी स्टिक से पीटा था और बाद में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, हालांकि युवक की हत्या करने वाले हत्यारे फरार हैं। ये मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला चौराहे का है। जानकारी के मुताबिक, करौंदी गांव का रहने वाला सुधीर श्रीवास्तव सोमवार की शाम अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और सुधीर पर हॉकी से हमला कर दिया। सुधीर अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागने लगा तो बदमाशों ने दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+