लखनऊ: बस में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे से मचा हड़कंप

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के गोमती नगर इलाके के समता मूलक चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक सरकारी बस में जा घुसा।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के गोमती नगर इलाके के समता मूलक चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक सरकारी बस में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में बैठे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह-सुबह हादसा होने से चौराहे पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।

lucknow accident

जानकारी के मुताबिक गोमती नगर इलाके में समता मूलक चौक पर दाहिनी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने एक सरकारी बस मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक एक तरह से बस में जा घुसा। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में 4 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिससे ड्राइवर उसपर नियंत्रण नहीं कर सका। हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाने में भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+