जीडी गोयनका स्कूल के 550 बच्चों ने रचा इतिहास, DNA आईसोलेट कर गिनिज बुक में दर्ज कराया नाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को इतिहास रच दिया। इस स्कूल ने विश्व में एक साथ पांच सौ पचास छात्र छात्राओं ने डीएनए आईसोलेशन की प्रकिया को पूरा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शुमार कर लिया है। इससे पहले 2017 में 302 बच्चों ने डीएनए अलग करके अमेरिका में दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड राजधानी लखनऊ में आयोजित हुए चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में बनाया।

जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से आए ऋषि नाथ ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निदेशक एसके बारिक, बायोटेक पार्क के सीईओ प्रमोद टंडन को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। विज्ञान भारती और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में डीएनए आईसोलेशन पर रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इन कार्यक्रमों के साथ होगा समापन
चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आज वूमन साइंटिस्ट एंड एन्टरप्रेन्योर कॉन्क्लेव, मार्स हॉल, आईजीपी, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक, नॉर्थ ईस्ट कॉन्क्लेव, प्लूटो हॉल, आईजीपी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, इंडस्ट्री अकेडमिया मीट, जुपिटर हॉल, आईजीपी, साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मिशन: अ की स्टेक होल्डर्स ऐंड पार्टनर्स समिटि, अर्थ व मून हॉल 1, आईजीपी, साइंस ऐंड टेक्नॉलजी फॉर हार्नेसिंग इनोवेशन (साथी), अर्थ कॉम्प्लेक्स, आईजीपी वीआईपी लॉज, स्टूडेंट्स साइंस विलेज, एनबीआरआई, क्राफ्ट्स ऐंड आर्टिसन डेमो, गोमती नगर रेलवे ग्राउंड, इंटरनैशनल साइंस फिल्म ऐंड लिटरेचर फेस्टिवल, साइंटिफिक कंवेशन सेंटर, सुबह 10 से 4 बजे तक, मेगा साइंस, टेक्नॉलजी ऐंड इंडस्ट्री एक्सपो, गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड और 2:30 से 5:30 बजे तक विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव में शामिल हुए थे देशभर के वैज्ञानिक
देशभर से हजारों वैज्ञानिक कार्यक्रम में शामिल होने आये हैं। साथ ही लाखों विजिटर्स इस महोत्सव में शामिल हुए थे। महोत्सव की शुरुआत केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की थी। इस महोत्सव को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया गया था। यूपी के कृषि मंत्री समेत देश-विदेश से आए कृषि वैज्ञानिक कॉन्क्लेव में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications