LPG Price Hike: '7 रुपये कमकर किसपर एहसान किया,' कमर्शियल सिलेंडर के दाम को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव

LPG Price Hike: देश में महंगाई की मार एक बार फिर आम आदमी और व्यापारियों की जेब पर पड़ी है। 1 मई यानी मजदूर दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर सबको चौंका दिया है। इस फैसले के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है।आइए जानते हैं सरकार के नए नियमों का जनता पर क्या असर पड़ेगा?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है, उसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार की मंशा और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं।

akhilesh-yadav-slams-bjp

नए रेट: दिल्ली में अब ₹3,000 के पार हुआ सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियों के फैसले के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर व्यापार और खाद्य सामग्री की कीमतों को प्रभावित करेगी। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना महंगा होना अब तय माना जा रहा है।

BJP पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X (ट्विटर) पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने पोस्ट में जनता के दर्द को बयां करते हुए लिखा, 'सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।' उन्होंने आगे तंज कसते हुए पूछा कि 1000 रुपये में 7 रुपये कम करके भाजपा वाले किस पर अहसान कर रहे हैं?

कांग्रेस ने PM मोदी को बताया 'इंफ्लेशन मैन'

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'Inflation Man Modi' का नाम देते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 1,518 रुपये का इजाफा हो चुका है।

LPG और PNG एक साथ नहीं रख सकेंगे

कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने गैस कनेक्शन को लेकर नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ एलपीजी (LPG) और पीएनजी (PNG) कनेक्शन नहीं रख पाएगा। जिन घरों में पीएनजी पहुंच चुकी है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। तेल कंपनियों को आदेश दिया गया है कि पीएनजी ग्राहकों को न तो नया सिलेंडर जारी करें और न ही रिफिल दें। अब तक लगभग 43,000 लोग स्वेच्छा से अपना कनेक्शन छोड़ चुके हैं।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

कीमतों में इस उछाल और नए नियमों का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। पश्चिम एशिया (विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य) में तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, जिससे दबाव बढ़ा है। इसी वजह से सरकार ने फिलहाल नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर भी अस्थायी रोक लगा दी है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें कितनी बढ़ीं?

राहत की बात सिर्फ इतनी है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू रसोई का बजट फिलहाल स्थिर बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+