बुलंदशहर: महिला पिटाई मामले का एक और वीडियो वायरल, प्रेमी को उल्टा लटकाकर मारा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुछ दिन पहले एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। महिला युवक के साथ भागी जिसके बाद पंचायत ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटने की सजा दी थी। इसी घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें युवक और महिला दोनों की पिटाई की जा रही है। मामला बुलंदशहर के स्याना का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेल्ट से पीटा जा रहा है जबकि महिला को भी लोग बुरी तरह मार रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक और महिला चीख रहें हैं लेकिन कोई उनकी सुन नहीं रहा।

स्याना के लौंगा गांव की घटना

स्याना के लौंगा गांव की घटना

घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। लौंगा गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्टों व डंडों से सरेआम पिटाई की। महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। उसी पेड़ से बांधकर युवक की भी पिटाई की गई।

युवक और महिला, दोनों को पीटा

युवक और महिला, दोनों को पीटा

बता दें कि इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस हैवानियत का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर के अंदर भी उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई थी। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना कई दिन पुरानी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला से सम्पर्क किया और उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रधान और उसके पति सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिल के पति, पूर्व प्रधना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही वीडियो में लोगो को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+