यूपी: बहू के प्रेमी ने उसके जेठ और ससुर को गोलियों से भूना

पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग की वजह से यह घटना हुई है।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक गांव पर धावा बोलकर दो लोगों को गोलियों से भून दिया। इनमें एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायल को मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग की वजह से यह घटना हुई है।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई कृपाल की पत्नी विनीता का उसके ही गांव के एक युवक से प्रेम- प्रसंग चल रहा था, जिस वजह से यह घटना हुई है।

प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

कृपाल का विवाह चार माह पूर्व बदायूं जनपद के थाना उघैती के गांव परसौना निवासी प्रकाश की बेटी विनीता के साथ हुआ था। शादी से पूर्व विनीता का पड़ोस के गांव के युवक के साथ प्रेम सबंध चल रहा था। शादी से पूर्व में वह प्रेमी के साथ फरार हुई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल

हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात प्रेमिका का प्रेमी उसकी ससुराल भवानीपुर चार साथियों के साथ पहुंचा। युवक प्रेमिका को अपने साथ ले जाना चाहता था। प्रेमिका का पति घर में अंदर सो रहा था जबकि जेठ सुरेन्द्र बरामदे में बाहर सो रहा था और ससुर धर्मपाल घर के बाहर गेट पर लेटा था। देर रात प्रेमी तमंचे के साथ ससुराल पहुंचा और प्रेमिका को शौच के बहाने के बाहर बुला लिया। उसके बाद प्रेमिका किसी काम से फिर घर में चली गयी। प्रेमी अपने चार युवकों के साथ घर में घुस गया। प्रेमिका के जेठ और ससुर को गोलियों से भून दिया गया। सुरेंद्र की मौत हो गई जबकि ससुर धर्मपाल इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+