प्रेमी से मिलकर घर लौटी युवती ने मरते-मरते बताया खौफनाक सच

सहारनपुर में एक प्रेमी ने शादी में असफल रहने पर प्रेमिका को जहर देकर मार डाला। प्रेमिका ने मरते-मरते परिजनों और पुलिस को जहर वाली बता बताई।

सहारनपुर। शादी करने से इनकार करने पर एक युवती को उसके प्रेमी ने जबरन जहर खिला दिया। यह घटना थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव माजरी में हुई। युवती ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

प्रेमी से मिलकर घर लौटी युवती ने मरते-मरते बताया खौफनाक सच

गांव माजरी निवासी रंजीता 19 पुत्री पवन को उसका भाई मुकेश दोपहर करीब 2.30 बजे जिला अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने जांच परीक्षण के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलते ही साथ आए परिजनों में चीत्कार मच गया। मुकेश ने बताया कि उसकी बहन रंजीता को गांव के ही एक युवक ने घर से बुलाया था और फिर अपने साथ गांव के जंगल में ले गया।

मुकेश का आरोप है कि युवक रंजीता पर पिछले काफी समय से शादी को दबाव बना रहा था मगर एक ही गांव का होने के कारण परिवार के लोग इस शादी के लिए रजामंद नहीं थे। युवक उसकी बहन पर शादी करने के लिए जबरन दबाव बनाता चला रहा था। इससे इंकार करने पर युवक ने उसकी बहन को जबरन जहर खिला दिया। बहन जब घर लौटी तो उसकी हालत खराब थी। पूछने पर उसने युवक द्वारा जबरन जहर दिए जाने की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों के होश फाख्ता हो गए।

आनन-फानन में रंजीता को पहले नकुड़ स्थित सीएससी ले जाया गया था जहां बयान में भी रंजीता ने युवक द्वारा जहर दिए जाने की बात पुलिस के सामने कही है। वहीं से हालत गंभीर देखते हुए जब रंजीता को परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मुकेश का कहना है कि पुलिस में भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+