यूपी: मथुरा में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिफाइनरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग बिरादरी के युवक और युवती की बुधवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों में प्रेम संबंध बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के कदम्ब बिहार कॉलोनी की है। एक युवक और युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि नत्थी राम की बेटी बबिता (20) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पुलिस सेवा में जाने के लिए कोचिंग कर रही थी। वहीं युवक दिनेश (22) पुत्र भगवान सिंह कालोनी में करीब 5 साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था। मूल रूप से मांट राजा का रहने वाला दिनेश इस समय बेंगलुरु में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। युवक और युवती दोनों अलग जाति के हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों की बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को दिनेश अपनी बुआ के घर आया था। दिनेश के आने की खबर मिलते ही बबिता उससे मिलने के लिए पहुंची थी। बुधार की सुबह दोनों के शव खून से लतपथ जमीन पर पड़े मिले। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। दोहरे हत्याकांड की खबर से कॉलोनी के साथ ही पुलिस में हड़कंप मचा गया। घटना स्थल पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, थानों की फोर्स मौके पर है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने के लिए हैं। पुलिस पड़ताल में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications