ममेरी बहन से हुआ प्यार, प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजंहापुर में बीते दिनों 8वीं क्लास की छात्रा की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि हत्या लड़की के प्रेमी ने की थी जो कि उसका ममेरा भाई था। दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़की को गोली मारने के बाद प्रेमी खुद को भी गोली मारना चाहता था लेकिन हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों के जुटने के कारण वह खुद को गोली नहीं मार पाया। जेल जाते वक्त ही प्रेमी ने यही कहा कि वह जेल से बाहर आते ही उसी जगह जाकर खुद को गोली मार देगा।

दोनों करना चाहते थे शादी

दोनों करना चाहते थे शादी

यह मामला परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव का है। यहां के रहने वाले करम चंद्र की 18 साल की बेटी का उसके बुआ के बेटे पुष्पेंद्र से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने प्रेमिका के पिता से शादी करने के लिए कहा तो पिता ने कम उम्र का हवाला देकर कुछ दिन रूकने को कहा था लेकिन शादी करने की हामी भर दी थी। पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र ने बताया कि वह बीए फाईनल का छात्र है। उसका प्रेम प्रसंग उसकी मामा की बेटी से चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग को तीन साल हो चुके थे। हम दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन उसकी मामी राजी नहीं थी। कुछ माह पहले उसकी मामी शादी के लिए राजी हो गई थी और रिश्ता भी तय हो गया था। लेकिन कुछ दिन पहले रिश्ते को मना कर दिया गया था। एक महिना उसकी लड़की के पिता से रिश्ते को लेकर बात हुई थी। उसने धमकी भी दी थी कि अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वह दोनो अपनी जान दे देगे। लेकिन उसके बावजूद कोई राजी नही हुआ।

प्रेमिका ने कहा- पहले मेरे को मारो गोली

प्रेमिका ने कहा- पहले मेरे को मारो गोली

आरोपी के मुताबिक उसकी दो दिन पहले ही प्रेमिका से फोन पर बात हुई थी। तब दोनों ने तय कर लिया था कि दोनों लोग खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लेंगे। इसलिए वह कल सुबह आया और सबसे पहले प्रेमिका के घर गया उसकी कुछ देर तक उसकी बात हुई तो उसकी प्रेमिका प्रियंका ने कहा कि पहले मेरे को गोली मारो उसके बाद खुद को गोली मारना। उसने वैसा ही किया उसने पहले प्रेमिका को गोली मारी उसके बाद जब वह खुद के कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने वाला था तभी वहां पर ग्रामीण आ गए और उसको पकड़ने का प्रयास करने इसलिए वह बच गया। उसके बाद वह खेतों की तरफ भागा और खेतों मे ही छुप गया।

जेल से आने के बाद करेगा आत्महत्या

जेल से आने के बाद करेगा आत्महत्या

आरोपी का कहना है कि वह उससे बहुत प्यार करता है। अभी वह जेल जा रहा है। मौका मिलते ही वह जेल के अंदर फांसी लगा लेगा और अगर ऐसा नही कर सका तो वह जेल से छूटने के बाद उसी जगह पर जाकर आत्महत्या करेगा जहां उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की है। वहीं एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते कल लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी युवक खुद को भी गोली मारने वाला था लेकिन ग्रामीण और पुलिस की सूझबूझ से उसको पकड़ लिया गया। उनका कहना है कि खेतों मे छुपकर किसी व्यक्ति से उसने रस्सी मांगी थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+