कार में इंटीमेट हो रहे थे युवक-युवती, कंट्रोल नहीं रहा, हुई मौत
दोनों युवक युवती एक ही मोहल्ले के रहनेवाले थे। युवक शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। हादसे का शिकार हुई एक कार के अंदर युवती के साथ वह मृत मिला।
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में बड़ा गांव थाने के बाबतपुर रोड के पास अनियंत्रित कार के दीवार से टकराने के कारण जौनपुर के रहने वाले युवक और युवती की मौत हो गयी। युवती सफिया फातिमा और युवक सलमान हैदर, दोनों एक मोहल्ले मुफ्तीगंज के रहने वाले थे।

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे दोनों
एसओ दिलीप कुमार ने बताया सलमान हैदर एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुका है। लड़के और लड़की एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच क्या रिलेशन था, अभी पता नहीं चला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शादी में जाने की बात कहकर निकला था युवक
वहीं मृतक सलमान के पिता फजल अली ने बताया कि उनका बेटा घर से वाराणसी की शादी में जाने की बात कहकर निकला था पर उसके पास ये कार और लड़की कहां से आ गई, इस बात की जानकारी हमें भी नहीं हैं।

कार में क्या कर रहे थे दोनों?
इस घटना के बाद बड़ागांव के घटना स्थल पर इकट्ठा हुए ग्रामीण आपस में बात कर रहे थे कि गाड़ी में अंदर जिस तरीके से ये दोनों जोड़े आपस में व्यवहार कर रहे थे उससे ये बिल्कुल नहीं माना जा सकता हैं कि ये दोनों भाई और बहन हैं।

ग्रामीणों ने बताया, कैसे हुई दुर्घटना!
कुछ ग्रामीणों ने तो कैमरे के सामने आने से भी मना कर दिया और नाम ना छापने की शर्त पर ये बताया कि कार में मौजूद ये लड़के और लड़की इंटीमेट हो रहे थे, जिस वजह से कार ने अपना संतुलन खो दिया और चलती गाड़ी में अश्लील हरकतें करने के कारण ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी और दीवार में जाकर टकरा गयी। दोनों एक दूसके से चिपके हुए थे।

क्या कहती है पुलिस?
बड़ागांव थाने के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक सलमान और फातिमा, जौनपुर के मुफ्तीगंज के एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। सलमान हैदर एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुका है। पर दोनों में आपस में क्या रिलेशनशिप था, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बहरहाल इस घटना के बाद युवक के परिजनों को सूचना दे दी गयी और घटना कैसे घटी इस बारे में जाँच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications