VIDEO: विवाद का लाउडस्पीकर...अब न मंदिर में न मस्जिद में
वहीं दोनों पक्षों ने किसी भी धार्मिक कार्य में इसका प्रयोग वर्जित कर दिया है। दोनों पक्षों ने ये बात लिखित रूप से थाने में भी दे दी है।
मुरादाबाद। लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों का बवाल मुरादाबाद के लिए नई बात तो नहीं है लेकिन ये नया जरूर है कि लोगों ने ही इस जड़ को खत्म कर दिया है। गांव के हिन्दू-मुस्लिम दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने-अपने मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारकर गंगा-जमनी तहजीब की मिसाल कायम की है।

देखिए VIDEO...
मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना के ठिरियादान गांव का है जो पिछले तीन सालों से अक्सर विवादों में रहता आया है। लेकिन बार-बार विवाद न हो इसलिए इस बार पूरे गांव ने ये सहमति जताई कि अक्सर लाउडस्पीकर को लेकर होने वाले विवाद को ही यहीं खत्म करते हैं और हिन्दू-मुस्लिम दोनों अपने-अपने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतार लेते हैं। वहीं दोनों पक्षों ने किसी भी धार्मिक कार्य में इसका प्रयोग वर्जित कर दिया है। दोनों पक्षों ने ये बात लिखित रूप से थाने में भी दे दी है।
गांव के दिनेश सिंह का कहना है कि हमारे मंदिर पर दो लाउडस्पीकर थे तो मस्जिदों पर कुल लाउडस्पोकरों की संख्या 6 थी। जिसके चलते मामला थाने पहुंचा था लेकिन आपसी सहमती ने मामला को हल कर दिया। वहीं जाकिर का कहना है कि शिकायत हुई थी कि मस्जिद पर ज्यादा लाउड स्पीकर लगे हुए हैं। इस पर विवाद न हो इस लिए लोगों ने आपसी सहमती को चुना और विवाद की जड़ को ही हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications