रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछुड़ी युवती का 40,000 में कर दिया सौदा, रेप
रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछुड़ी युवती को 40 हजार में बेच दिया गया।
उत्तर प्रदेश। बिहार से शिमला जा रही एक महिला यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछुड़ गई तो कुछ लोगों ने उसका सौदा ही कर दिया।

एक महीने पहले स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछुड़ी महिला का पहले 40 हजार में सौदा हो गया और फिर रेप। बचती-बचाती पुलिस तक पहुंची तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।
बिहार की रहने वाली एक महिला बिहार से शिमला जा रही थी, उसके साथ उसके चाचा और चाची भी थे। ट्रेन जब इटावा में रुकी तो महिला अपने परिजनों से बिछुड़ गई और स्टेशन पर ही रह गई।
महिला को परेशान देख कन्नौज का रहने वाले एक युवक महिला को लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। वह उसे फूल सिंह नाम के व्यक्ति से मकान पर ले गया, जहां फूल सिंह ने उसे अवधेश जाटव नाम के आदमी को बेच दिया।
बेचे जाने के बाद हुआ रेप
अवधेश महिला को लेकर गांव चला गया लेकिन अभी इस महिला की किस्मत में और भी अनहोनी बाकी थी। 15 अक्टूबर को जब वो गांव में कहीं जा रही थी, तो अरविंद और विश्राम नाम के दो युवको ने उसका अपहरण लिया।
दोनों युवक महिला को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप किया। किसी तरह महिला उनसे बचकर गांव के सरपंच हारून सिद्दीकी के घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।
गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने महिला के बयान लिए। महिला ने पिछले एक महीने में उसके साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications