शॉपिंग, ज्वैलरी और मोबाइल की शौकीन थी लुटेरी दुल्हन, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

बुलंदशहर। टीवी और अखबारों में आपने लुटेरी दुल्हनों के किस्से तो बहुत सुने होगें, लेकिन शॉपिंग की शौकीन दुल्हने के बारें में भी क्या आपने कभी सुना है। अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। जी हां उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसे भाई-बहन गिरफ्तार हुए जो, शादी का झांसा देकर वर (दूल्हे) को मिलने के लिए बुलाते थे और शॉपिंग के नाम पर लूटकर फरार हो जाते थे। इनके पास से करीब पांच लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवरात और अलग-अलग कंपनी के 17 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Looteri dulhan arrested in Bulandshahr

बुलंदशहर कोतवाली सिटी इलाके की रहने वाली रानी और उसका भाई प्रमोद दोनों मिलकर ठगी करते थे। दोनों अखबार में छपने वाले मेट्रीमोनियल विज्ञापनों को देखकर उनपर दिए गए नंबरों पर कॉल करते थे। प्रमोद खुद को लड़की का पिता बनकर बात करता था और उन्हें लड़की देखने के लिए बुलंदशहर, हापुड़ व मेरठ बुलाते थे। जिसके बाद आरोपी प्रमोद लड़की का पिता बनकर उन्हें फोन करके खुद बाहर जाने की बात कहकर अपनी बहन के साथ उसका भाई बनकर मिलता था। पसंद आने पर लड़की होने वाले दूल्हे से तुरंत एक मोबाइल फोन, महंगे सूट, साड़ी, अंगूठी, गले का सेट, पाजेब खरीदवा लेती। युवती ने पुलिस को बताया है कि वह दो साल में करीब आठ लोगों को चूना लगा चुकी है।

Looteri dulhan arrested in Bulandshahr

शिक्षक और डॉक्टरों को लगाया चूना
सिकन्द्राबाद के शिक्षक अशोक कुमार यादव को शादी का झांसा देकर रानी ने 1 लाख 57 हजार रुपए की ठगी की थी। इतना ही नहीं रानी और प्रमोद ने डॉ0 बृजेश निवासी बेरली को भी शादी का झांसा देकर 90 हजार रूपए की शॉपिंग की। सात माह पहले डॉ0 शिशुपाल गंगवार जो सैन्ट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में डॉक्टर है उससे भी शादी का झांसा देकर 2 लाख रूपए की शॉपिंग की। रानी ने बरेली के डॉ0 रविन्द्र को भी शादी का झांसा देकर 90 हजार रुपए शॉपिंग की थी।

ऐसे हुआ खुलासा
23 जून को इटावा के रहने वाले राहुल सक्सेना अपनी शादी के लिए रानी को देखने बुलंदशहर आए। रानी को देखने के बाद राहुल ने उसकी इच्छा के बारे में पूछा। रानी ने तुरंत कहा कि मुझे शॉपिंग करनी है। राहुल ने उसे 60 हजार रुपए की शॉपिंग करा दी। शॉपिंग करते ही रानी चंपत हो गई। राहुल ने पुलिस को सूचना दी और उसका फोटो पुलिस को दे दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने रानी का पता निकाला और उसे भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल, लैपटॉप और ज्वैलरी हुई बरामद
एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि रानी और प्रमोद दोनों सगे भाई-बहन हैं। वे राम विहार नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन दोनों के पास से करीब पांच लाख रुपए के सोने, चांदी के आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, कपड़े और बैंक की पास बुक बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों किसी युवक से फोन पर बात कर उसे शादी के लिए फंसा लेते तो उसके बाद उस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करते थे। नया सिम लेकर नया शिकार फंसाते थे।

ये भी पढ़ें - UPP:41520 सिपाही भर्ती की आन्सर-की जारी, ऐसे देखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+