Loksabha Election 2024: जयंत की RLD ने सपा से की 10 सीटों की मांग, जानें कौन सी हैं UP की वो सीटें
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। अगले आम चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो चुकी हैं। विपक्षी दलों के INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाने में जुट चुकी है और इस गठबंधन ने आम चुनाव में सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस गठबंधन में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) भी शामिल है।

आम चुनाव 2024 के लिए अब उत्तर प्रदेश में सीटों के बटंवारे को लेकर बात शुरू हो चुकी है। अखिलेश यादव की सपा से राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 10 सीटों की मांग की है।श्
आरएलडी के अनुसार उनकी पार्टी की पकड़ पश्चिमी यूपी में अधिक है, इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जितनी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी उतना ही ज्यादा लाभ विपक्षी गठबंधन को होगा।
जानें वो सीटें, जहां लड़ना चाहती है आएलडी चुनाव
आरएलडी ने सपा से पश्चिम यूपी की जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है, उनमें बागपत, नगीना, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, हाथरस और मथुरा विधानसभा सीटें शामिल है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार आरएलडी फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ और देवरिय विधान सीटों से भी लोकसभा चुनाव 2024 में लड़ने के लिए अपनी चुनावी जमीन तैयार कर रही है। भविष्य में इन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग जतिन की पार्टी मांग कर सकती है।
गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन INDIA संभवत: नवंबर 2023 में सीटों के बटंवारे को लेकर ऐलान कर सकता है। जिसके पहले राज्यों मे इस गठबंधन में शामिल पार्टियों को राज्यों में अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीटों के बटंवारे को लेकर स्थिति साफ कर लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications