अमरोहा में जमकर गरजे सीएम योगी, बोले- इंडिया गठबंधन को एक-एक वोट के लिए तरसाना है

लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अमरोला में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सीएम योगी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

yogi

अमरोहा में भाजपा उम्‍मीदवार चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ यहां के वोटरों से वोट मांगे। सीएम योगी नने कहा अमरोहा में सपा- बसपा और कांग्रेस को पश्चिमी यूपी के लिए खतरा बताया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा जिन लोगबों ने देश की अस्‍था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और विकास से वंचित रखा।

सीएम योगी ने कहा उन लोगों को एक-ए वोट के लिए तरसाना है। उन्‍होंने कहा भारत रत्‍नी चौधरी चरण सिंह के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।
उन्‍होंने कहा पूर्व प्रधानमं के नेतृत्‍व में देश के 80 करोड़ लोगों को चारसाल से फ्री राशन किया जा रहा है। यह बदलने ओर नए भारत की तस्‍वीर को दर्शाता है।

सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए भारत के शिल्‍पी के रूप में विकसित भारत और आत्‍मनिर्भर भारत की संकल्‍पना को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहीा पाकिस्तान की आबादी मुश्किल से 23-24 करोड़ की है, 1947 में विभाजन के बाद बना पाकिस्तान का भू-भाग भी ज्यादा था आबादी भी कम थी। आज वहां भूख के लाले पड़ रहे हैं। ये हमारे सामने उदाहरण है कि एक तरफ बदहाल पाकिस्तान और दूसरी तरफ 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का सौगात। देश के अंदर एक नए भारत की तस्वीर को हम सबके सामने प्रस्तुत किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+