राजनाथ सिंह ने नामांकन से पहले लखनऊ में किया विशाल रोड शो, अल्पसंख्यक भी आए नजर, देखें VIDEO
Rajnath singh Roadshow in Lucknow.देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन करने से पहले रोड शो किया। इस रोड शो में राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने रोड शो शुरू करने से पहले हनुमान सेतु मंदिर में जाकर पहले शिवलिंग का अभिषेक किया और संकटमोचन हनुमान भगवान के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।
लखनऊ में रोड शो के दौरान राजनाथ सिंह लोगों को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते नजर आए वहीं सीएम योगी और सीएम धामी हाथ में भाजपा का चुनाव निशान कमल हाथ में लहराते हुए भाजपा को वोट देकर प्रचंड बहुमत देने की अपील करते नजर आए।
राजनाथ सिंह के रोड शो में भारी संख्या में लखनऊ के अल्पसंख्यक समाज के लोग नजर आए। मुस्लिम समाज के लोगों ने रक्षा मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।
हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने के बाद राजनाथ सिंह भाजपा के विकास रथ पर सवार होकर निकले और रोड शो करते हुए सीधे हजरतगंज पहुंचे। यहां से 2 किमी लंबा रोड शो कर कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस रोड शो में राजनाथ सिंह पर लोगों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications