प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किया नामांकन, साथ में मौजूद रहे सीएम योगी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दो बार वाराणसी लोकसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।
14 मई 2024को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ नामांकन कक्ष में भी मौजूद रहे। जहां पर सभी को जाने की अनुमति नहीं थी।

पीएम मोदी जब नामांकन करने वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उनके साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री और शीर्ष भाजपा पदाधिकारी, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, असम के मुख्यमंत्री हेमन्त शामिल हैं।
कलेक्टोरेट में पीएम के नामांकन कार्यक्रम में विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।
वहीं पीएम मोदी के नामांकन के लिए वाराणसी में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी , उपेन्द्र इन कुशवाह, यूपी, एनडीए के घटक दल लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि मौजूद रहे।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा 2024 चुनाव में वाराणसी से तीसरे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं। 2019 के चुनावों में, पीएम मोदी ने वाराणसी में महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की, 6,74,664 से अधिक वोट और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 में मोदी ने वाराणसी के साथ-साथ गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications