फ्री बस सेवा भी नहीं आई काम, IAS अभिषेक सिंह को नहीं जौनपुर से इस दिग्गज को मिला बीजेपी का टिकट

Lok Sabha Elections 2024 ( बीजेपी की पहली लिस्ट) : भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है, जिसमें उसने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Kripa Shankar Singh

इस लिस्ट में कई पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है लेकिन चार नए चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें जौनपुर सीट की नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। सवर्ण जाति के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जानी वाली इस सीट से भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) को टिकट देकर एकदम से चौंका दिया है।

आपको बता दें कि कभी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में कृपाशंकर सिंह की गिनती होती थी लेकिन उन्होंने साल 2021 में बीजेपी ज्वाइन की थी, वैसे वो मूल रूप से जौनपुर से ही और राजपूत समाज से आते हैं और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। उनका नाम इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इस सीट पर कहा जा रहा था कि यूपी के अभिषेक सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है।

IAS अभिषेक सिंह के नाम की थी चर्चा

हाल ही में जब यूपी की योगी सरकार ने राज्य के चर्चित IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर किया था तो ये चर्चा और भी तेज हो गई थी। वैसे वो भाजपा में शामिल नहीं थे लेकिन कहा जा रहा था कि वो बीजेपी में शामिल होंगे और जौनपुर से ही इलेक्शन लड़ेंगे लेकिन शनिवार को जैसे ही लिस्ट सामने आई, वैसे ही सारी अटकलों पर विराम लग गया।

आपको बता दें कि अभिषेक सिंह पिछले काफी दिनों से जौनपुर में काफी एक्टिव हैं, वो फ्री में लोगों को अयोध्या में रामलला का दर्शन बस से करवा रहे हैं और छात्रों को स्कूटी बांट रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त वो इन बातों को लेकर भी काफी चर्चित हैं। फिलहाल भाजपा ने कृपाशंकर सिंह पर भरोसा जताकर बड़ा दांल खेले है।

क्या है जौनपुर सीट की स्थिति?

टिकट मिलने के बाद कृपाशंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) ने खुशी जताते हुए कहा कि 'मैं पार्टी के सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं और मैं वादा करता हूं कि भाजपा के 400 टिकट वाले मिशन में एक सीट जौनपुर की भी होगी।' मालूम हो कि साल 1999 से इस सीट पर बसपा का कब्जा है, बसपा के श्याम सिंह यादव मौजूदा तौर पर यहां से सांसद हैं और साल 1999 के बाद से भाजपा यहां लगातर हार रही है, ऐसे में इस बार क्या सीट पर कृपाशंकर सिंह बड़ा कमाल कर पाएंगे? इसी पर सबकी नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+