Lok Sabha Elections 2024: बसपा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला मौका? जानिए
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। नई लिस्ट के तहत पार्टी ने तीन सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं, जिसमें संत कबीरनगर, अमेठी और आजमगढ़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।
बसपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नौंवी लिस्ट जारी की। नई सूची में 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पूर्व सीएम व बसप प्रमुख मायावती ने यूपी की संत कबीर नगर सीट से सैयद दानिश, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्य और आजमगढ़ से सबीहा अंसारी को टिकट दिया है।

यहां देखें लिस्ट-
वहीं इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने रायबरेली सीट पर भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी ने ठाकुर प्रसाद पर फिर से भरोसा जताया है। बता दें कि रायबरेली से बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा बसपा ने इटावा से सारिका सिंह बघेल, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, फिरोजाबाद से सतेंद्र जैन सौली,और जालौन से सुरेंद्र चंद्र गौतम को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
बीएसपी ने अकबरपुर से राजेश कुमार द्विवेदी, फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा, आगरा से पूजा अमरोही, हाथरस से हेमबाबू धनगर, मथुरा से कमल कांत उपमन्यु को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications