BJP की पहली लिस्ट में UP के 51 लोकसभा उम्मीदवारों में 4 नए चेहरे शामिल, जानें कौन हैं 4 नए प्रत्याशी

Lok Sabha election 2024 BJP UP List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों में से 4 नए चेहरों पर दांव खेला है। आइए जानें ये चार लोकसभा सीट कौन-कौन से हैं और वो चारों नेता कौन-कौन हैं, जिनको भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

Lok Sabha election 2024 BJP UP List

UP Lok Sabha election 2024: इन 4 नए चेहरों को BJP ने दिया टिकट

1.श्रावस्ती लोकसभा सीट से साकेत मिश्र (who is Saket Misra)

  • श्रावस्ती लोकसभा सीट से भाजपा ने साकेत मिश्र को टिकट दिया है। साकेत मिश्र करियर एस्टेट मैनेजर और निवेश बैंकर हैं। साकेत अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मनोनीत सदस्य हैं। अब ये लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • साकेत को 1994 में भारतीय पुलिस सेवा (यूपी कैडर) के लिए चुना गया था। उन्होंने निवेश बैंकिंग में अपना करियर बनाया है।

  • समाज सेवा की वजह से साकेत ने राजनीति में प्रवेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी प्रयासों से प्रेरित होकर, वह भी एक विनम्र योगदान देना चाहते थे।

2. अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से रितेश पांडे (Who is Ritesh Pandey)

  • रितेश पांडे वर्तमान में अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें फिर से वहीं से टिकट दिया है। रितेश पांडे पिता राकेश पांडे अंबेडकर नगर से सांसद रहे चुके हैं।
  • रितेश पांडे जलालपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 2019 के मोदी लहर में रितेश पांडे बसपा के टिकट पर अंबेडकरनगर चुनाव लड़े और जीते थे। जनवरी 2020 में उन्हें लोकसभा में बसपा का नेता नियुक्त किया गया था।

3. जौनपुर लोकसभा सीट से कृपा शंकर सिंह (Who is Kripashankar Singh)

  • कृपाशंकर सिंह को जौनपुर लोकसभा सीट टिकट दिया गया है। भाजपा से पहले ये कांग्रेस में थे। कांग्रेस में रहते हुए वह 2004 में महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री थे।
  • उन्होंने 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

  • कृपाशंकर सिंह जून 2011 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मुंबई के अध्यक्ष थे। उन्होंने पिछले मुंबई चुनाव में सांताक्रूज निर्वाचन क्षेत्र से जीता था।
  • 2019 में इन्होंने कांग्रेस छोड़ा था। लेकिन 7 जुलाई 2021 को भाजपा में शामिल हो गए थे।

4. नगीना लोकसभा सीट से ओम कुमार (who is Om Kumar)

  • ओम कुमार वर्तमान में नहटौर-21 (बिजनौर) से विधायक हैं। इससे पहले वह भी वह दो बार विधायक रह चुके हैं।
  • इस बार भाजपा ने उन्हें नगीना लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

यहां देखें UP के 51 लोकसभा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+