राहुल गांधी ने बताया क्यों अमेठी छोड़ वायनाड से लड़ रहे चुनाव! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- ये तो बीजेपी वाला...
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। फेज वन में उत्तर प्रदेश, बिहार, सहित 21 राज्यों में मतदान होने हैं। चुनाव शुरू होने से ठीक पहले इंडी अलायन्स के घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश केगाजियाबाद में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ही दलों के प्रमुख चेहरे राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी से जब अमेठी को छोड़कर वायनाड से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए इसे बीजेपी वाला सवाल बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान मुझे अंदाजा हो जाता है कि कुछ सवाल बीजेपी वाले होंगे, लेकिन मैं उन सवालों के जवाब भी देने के लिए तैयार हूं।
यह भी देखें: Lok Sabha Election 2024: अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? पहली बार राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा प्लान

कांग्रेस नेता से पहला सवाल किया गया कि दिल्ली की जगह ये प्रेस कॉन्फ्रेंस यूपी के गाजियाबाद में की जा रही है और प्रधानमंत्री के लिए उम्मीदवार भी गुजरात छोड़कर यूपी आ रहे हैं, लेकिन आप यूपी (अमेठी) छोड़कर वायनाड क्यों चले गए हैं? राहुल ने इस सवाल पर टोकते हुए कहा कि ये सवाल बीजेपी वाला है।
राहुल गांधी ने रिपोर्टर पर कसा तंज?
राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वो अमेठी या रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने रिपोर्टर पर तंज कसते हुए कहा, "यह बीजेपी का सवाल है। बहुत अच्छा। शाबास। हालांकि मुझे जो भी आदेश (पार्टी का) मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की तरफ से लिए जाते हैं।"
मजबूत हो रहा है इंडिया ब्लॉक!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वो सीटों की भविष्यवाणी नहीं करैत। उन्होंने कहा, "15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि बीजेपी करीब 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी। हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि इंडिया ब्लॉक मजबूत होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
यह भी देखें: दिल्ली में कांग्रेस के लिए नई शीला दीक्षित साबित हो पाएंगे कन्हैया कुमार?
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के हाल ही में न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू पर भी बात की। उनका कहना था, "कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने एएनआई को एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया है। लेकिन यह स्क्रिप्टेड था और एक फ्लॉप शो साबित हुआ। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बॉन्ड को समझाने की कोशिश की। जिन्होंने बीजेपी को पैसा दिया, आपने वो तारीखें क्यों छिपाईं? ये दुनिया की सबसे बड़ी लूट-खसोट वाली स्कीम है, ये बात भारत के सभी व्यापारी समझते हैं। जानते हैं प्रधानमंत्री जो सफाई देना चाहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। उन्होंने कहा, "एक तरफ आरएसएस और बीजेपी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की कोशिश कर रही हैं।चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ा और महंगाई दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी हुई है। न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी इन मुद्दों पर बात करती है।"
यह भी देखें: 'चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया, BJP भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई', प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बरसे अखिलेश
'गाजीपुर से गाजियाबाद तक एनडीए का होगा सफाया'
इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर खूब निशाना साधा। जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक एनडीए का सफाया होगा।
अखिलेश ने कहा, "गाजियाबाद में आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की इसलिए है, क्योंकि वो इंडिया गठबंधन का नाम तक नहीं ले पाते हैं। इस बार चुनाव में गाजियाबाद से गाजीपुर तक एनडीए का सफाया होने वाला है। यूपी वाले तो स्वागत भी बहुत अच्छा करते हैं। इस बार विदाई भी बहुत अच्छे तरीके से होने जा रही है।"
उन्होने कहा, "इंडिया गठबंधन नई उम्मीद है। गरीबी दूर करने के लिए हमारे घोषणा पत्र में विजन बताया गया है। इंडिया गठबंधन के साथी एमएसपी की गारंटी देने का वादा कर रहे हैं। लेकिन जिस दिन केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ा देगी, उसी दिन से गरीबी कम होना शुरू हो जाएगी।"
इलेक्टोरल बॉन्ड पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया है। बीजेपी सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। वे न सिर्फ भ्रष्टाचारियों को (अपनी पार्टी में) ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा कमाया गया पैसा भी अपने पास रख रहे हैं। अखिलेश ने कहा, मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। आज हम गाजियाबाद में हैं और इस बार इंडिया ब्लॉक गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया कर देगा। आज किसान परेशान हैं, क्योंकि बीजेपी के सारे वादे झूठे निकले।"
यह भी देखें: 'घर में घुसकर मारेंगे...', प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को धमकी पर क्या बोला अमेरिका?












Click it and Unblock the Notifications