'चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया, BJP भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई', प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बरसे अखिलेश

Akilesh Yadav Rahul Gandhi Press Conference: गाजियाबाद में बुधवार (17 अप्रैल) इंडिया गठबंधन के दो बडे़ दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसको राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा को खूब घेरा। अखिलेश यादव ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया।

पीसी को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया करने का काम करेगा। इसके बाद अखिलेश ने यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी पर हमला बोलना शुरू किया।

Rahul Gandhi

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद में आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए की है, क्योंकि वो इंडिया गठबंधन का नाम तक नहीं ले पाते हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि यूपी वाले तो स्वागत भी बहुत अच्छा करते हैं। इस बार विदाई भी बहुत अच्छे तरीके से होने जा रही है।

भाजपा के वादे पर तंज करते हुए कहा कि, "बीजेपी की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी फूट गया।"

'चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया'

अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर कहा कि "चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं, जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।"

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनके प्रत्याशी होर्डिंग से गायब हैं और चुनाव के बाद होर्डिंग पर जो अकेले हैं, वो भी गायब हो जाएंगे।

सपा मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंडिया डिया गठबंधन नई उम्मीद है। गरीबी दूर करने के लिए हमारे घोषणा पत्र में विजन बताया गया है। इंडिया गठबंधन के साथी एमएसपी की गारंटी देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन जिस दिन केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ा देगी, उसी दिन से गरीबी कम होना शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+