Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha chunav: आरएलडी ने बागपत और बिजनौर से उतारे अपने उम्मीदवार, देखें किसे मिला टिकट?

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रालोद ने सोमवार को अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने बागपत और बिजनौर दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार शाम को की गई। डॉ. राजकुमार सांगवान को बागपत से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी ने बिजनौर से चंदन चौहान को मैदान में उतारा है।

lok-sabha-election-rld-fields-its-candidates-from-baghpat-and-bijnor

राष्ट्रीय लोक दल के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से भी इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया गया। शाम 6:26 बजे साझा की गई पोस्ट में "एनडीए के साथ राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार।" लिखा गया है। उम्मीदवारों के नाम की एक इमेज भी संलग्न की गई है। इसके अलावा विधान परिषद से याेगेन्द्र चौधरी का नाम भी लिखा गया है।

हर बिरादरी में पकड़ रखते हैं सांगवान
डॉ राजकुमार सांगवान एक ऐसे नेता हैं जिनकी हर बिरादरी के लोगों में पकड़ है। डॉ राजकुमार सांगवान राजनीति में शुरू से ही निर्विवाद रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसा भी कहा जाता है कि डॉक्टर सांगवान को दूसरी पार्टी से भी कई बार टिकट का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने पार्टी को नहीं छोड़ा।

छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले डॉक्टर सांगवान पहली बार साल 1980 में बागपत के माया त्यागी कांड में आंदोलन करते समय जेल गए थे। इसके अलावा कई बार उन्होंने छात्रों और किसानों के लिए भी आंदोलन किया और जेल गए। चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर वह राजनीति में आए उसके बाद आरएलडी में ही शामिल होकर रह गए।

बिजनौर के सांसद रह चुके हैं चंदन चौहान के पिता
चंदन चौहान मूल रूप से मुजफ्फर नगर जिले के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में चंदन चौहान आरएलडी के टिकट पर मीरापुर से विधायक हैं। उन्होंने साल 2022 विधानसभा चुनाव में सपा और आरएलडी गठबंधन से चुनाव लड़ा था। उनके पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद रह चुके हैं।

अभी हाल ही में जब राष्ट्रीय लोकदल का एनडीए में गठबंधन हुआ था इस समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बिजनौर लोकसभा सीट से आरएलडी द्वारा चंदन चौहान को टिकट दिया जा सकता है। हालांकि सोमवार को टिकट दिए जाने के बाद चंदन चौहान के जानने वालों में खुशी का माहौल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+