Lok Sabha Election 2024: 'ये रणछोड़दास लोग...', डिप्टी सीएम बोले, जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी से प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी जीतेगी।

राहुल गांधी अमेठी से पलायन करके वायानाड गए, वायनाड से आकर के रायबरेली में चुनाव लड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता, रायबरेली जनता समझ चुकी है। यह रणछोड़दास लोग हैं, ऐसे लोगों को रायबरेली की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

lok-sabha-election-2024-regarding-amethi-and-rae-bareli-candidates-deputy-cm-said-these-ranchod

उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। डिप्टी सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की सीट पर हार जाता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता है। जैसे राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो उन्होंने वह सीट ही छोड़ दी और अब रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

जबकि अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी चुनाव जीती थीं जबकि राहुल गांधी हार गए थे।

इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरी बार स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है। स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रही हैं, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के बाद से अब तक राहुल गांधी अमेठी नहीं पहुंचे थे।

काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से गांधी परिवार का कोई सदस्य लड़ सकता है। चर्चा थी कि गांधी परिवार की माने जाने वाली इन दोनों सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकते हैं।

काफी समय से रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस था लेकिन शुक्रवार को यह सस्पेंस खत्म हो गया। शुक्रवार को ही राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से नामांकन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+