Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election 2024: राजा भैया की पार्टी का सपा को समर्थन, अनुप्रिया के बयान से NDA बढ़ी मुश्किलें

Pratapgarh Lok Sabha Election 2024: अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के एक बयान से एनडीए को प्रतापगढ़ समेत पूर्वांचल में भारी नुकसान होता दिख रहा है। अनुप्रिया पटेल के बयान के बाद राजा भैया ने उन्हें जवाब दिया। अब उनकी पार्टी ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

पार्टी के प्रतापगढ़ जनपद के जिला अध्यक्ष राम अचल वर्मा द्वारा बताया गया कि अखिलेश यादव की जनसभा में गुरुवार को हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रतापगढ़ ही नहीं आसपास की अन्य लोकसभा सीटों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

lok-sabha-election-2024-raja-bhaiyas-party-supports-samajwadi-party

वहीं मंगलवार को यह खबर सामने आई थी कि राजा भैया और उनसे जुड़े लोग तथा उनके पार्टी के कार्यकर्ता मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। कहा जा रहा है कि अपने इस बयान से अनुप्रिया पटेल खुद घिरती नजर आ रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि ऐसा होता है तो पूर्वांचल की कई सीटों पर समीकरण बदल जाएंगे और एनडीए को इसका नुकसान हो सकता है। हालांकि राजा भैया ने अभी तक इस मामले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

अनुप्रिया पटेल ने दिया था यह बयान: दरअसल अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया के गढ़ कहे जाने वाले कुंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया पर जंप का निशान साधा था और लोगों को संबोधित करते समय ऐसा बयान दिया कि राजा भैया और उनके समर्थक नाराज हो गए।

दरअसल, अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि लोकतंत्र में कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता है। देश में अब ईवीएम से राजा पैदा होता है। अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा था कि स्वघोषित राजाओं को लगता है कि कुंडा उनकी जागीर है।

कुंडा किसी राजा की जागीर नहीं है। अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि आपके पास एक बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर है। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इस बार ईवीएम का बटन दबाने जाईएगा तो याद रखिएगा कि केवल मतदाता है सर्वशक्तिमान है।

ईवीएम से जनसेवक पैदा होते हैं: अनुप्रिया पटेल द्वारा बयान दिए जाने के बाद जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यही बात राजा भैया को चुभ गई। उसके बाद राजा भैया ने बयान देते हुए कहा कि अब राजा या रानी पैदा होने बंद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि ईवीएम से राजा नहीं पैदा होता है, जन सेवा पैदा होता है या जनता का प्रतिनिधि पैदा होता है। ईवीएम से पैदा होने वाले अगर अपने आप को राजा मान लेंगे तो लोकतंत्र की मूल भावना ही हार जाएगी। फिलहाल, अनुप्रिया पटेल के बयान को लेकर राजा भैया ही नहीं उनके समर्थक की काफी नाराज बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+