राहुल गांधी की दाढ़ी बनाने वाले मिथुन ने कांग्रेस को वोट देने के सवाल पर जानिए क्या कहा?
Rahul Gandhi Barber Shop: लोकसभा इलेक्शन 2024 के चुनाव प्रचार में जुटे राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी चुनाव प्रचार के बीच एक सैलून पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दाढ़ी ट्रिम करवाई।
दरअसल, रायबरेली के लालगंज में न्यू मुंबा देवी हेयर कटिंग सैलून के मालिक मिथुन कुमार सोमवार (13 मई) को उस समय हैरानी में पड़ गए, जब राहुल गांधी बड़ी सहजता से उनके सैलून में आए और दाढ़ी सेट करने के लिए कहा। वहीं अब सैलून मालिक मिथुन ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ, साथ ही वोट देने के सवाल पर क्या कहा, जानिए?

ग्राहकों की संख्या में इजाफा
एक तरफ सैलून पर राहुल गांधी के आने के बाद मिथुन के ग्राहकों की संख्या में काफी उछाल देखने को मिला है। दुकान में काम करने वाले अमन कुमार ने बताया कि ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। अगर पहले 10 लोग आते थे, तो अब 15 आते हैं। उस दिन से हमें बहुत सारे कॉल आ रहे हैं।
वोट देने के सवाल पर जानिए क्या कहा?
वहीं अब जब उनसे कांग्रेस को वोट देने से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि वो बचपन से ही कांग्रेसी हैं, लेकिन वोट देने को लेकर सवाल पर थोड़े कंफ्यूज दिखे। उन्होंने कहा कि वोट का तो पता नहीं, लेकिन उनका समर्थन सिर्फ कांग्रेस के साथ है।
चुनाव से जुड़े सवाल पर सैलून मालिक मिथुन ने साफ कहा कि रायबरेली में कांग्रेस की ही सरकार आएगी। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस नेता ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के बारे में बात की, तो दुकान पर काम करने वाले अमन कुमार ने कहा, "वास्तव में नहीं, उन्होंने हमसे सिर्फ उस पार्टी को वोट देने के लिए कहा जो हमें पसंद है।"
राहुल को देखकर घबरा गया था मिथुन
इसके अलावा मिथुन ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने उनके काम से खुश होकर 500 रुपये दिए थे। साथ ही मिथुन ने खुलासा करते हुए कहा कि अचानक से इतने बड़े नेता को अपनी दुकान में देखकर वो पूरी तरह से घबरा गया था।












Click it and Unblock the Notifications