'INDIA Alliance के लोग जाति कल्याण के नाम पर स्वार्थ की राजनीति करते', वाराणसी में बोले PM मोदी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। इधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में, शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के वाराणसी पहुंचे हैं। यहां पीएम कई सौगातें देने वाले हैं।

इस मौके पर, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि संतों के वचन हमें हर युग में रास्ता दिखाते हैं और सचेत भी करते हैं। रविदास जी कहते थे...ज्यादातर लोग जाति और पंथ में उलझ जाते हैं। इससे मानवता को नुकसान होता है।

PM Narendra Modi

पीएम ने आगे कहा कि जब कोई किसी के साथ भेदभाव करता है, तो कोई जाति और पंथ के नाम पर मानव जाति को नुकसान पहुंचा रहा है। अगर कोई जाति और पंथ के नाम पर किसी को भड़काता है, तो वह भी मानव जाति को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए, देश के दलितों और पिछड़ों को ध्यान देना होगा कि INDIA गठबंधन के लोग जो मानते हैं जाति के नाम पर लोगों को भड़काने और उन्हें एक-दूसरे से लड़ाने में, उन नीतियों का विरोध करें, जो दलितों और पिछड़ों के कल्याण के लिए हैं। सच्चाई यह है कि वे जाति कल्याण के नाम पर स्वार्थ की राजनीति करते हैं। INDIA गठबंधन गरीबों के कल्याण के लिए नहीं बल्कि अपने 'परिवार' के लिए काम करता है।

'बीजेपी सरकार सबके लिए है'
संत रविदास की 647वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ा रही है। बीजेपी सरकार सबके लिए है, बीजेपी सरकार की योजनाएं सबके लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का यह मंत्र 140 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का भी मंत्र बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता वंचित समाज को प्राथमिकता देने से ही आती है और उनकी सरकार समाज के हर वर्ग की सेवा और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उन लोगों को ध्यान में रखकर काम किया गया है, जो वर्ग विकास की धारा से दूर थे। पहले गरीबों को अंतिम पायदान पर माना जाता था, आज उनके लिए सबसे बड़ी योजनाएं बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यहां का सांसद होने के नाते और काशी का जन प्रतिनिधि होने के नाते, आपकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना मेरी विशेष जिम्मेदारी है। मुझे खुशी है कि संत रविदास जी की जयंती पर मुझे इन जिम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास ने समाज को आजादी के महत्व से अवगत कराया और सामाजिक विभाजन को पाटने का भी काम किया।

वाराणसी को मिलेगी कई सौगातें
इसके बाद पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे, जहां प्रधानमंत्री वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर दस आध्यात्मिक यात्राएं और पावन पथ पर पांच पड़ावों पर सार्वजनिक सुविधाओं का पुनर्विकास शामिल है। 10,972 करोड़ रुपये की 23 योजनाओं का शुभारंभ और 2195.07 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+