Lok Sabha Chunav: 'लड़ने वाले लोग पीछे नहीं हट सकते...', अजय राय बोले- अमेठी-रायबरेली दोनों परिवारों के सदस्य

Lok Sabha Election 2024: शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से जहां राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे वही अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।

टिकट दिया जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष का अजय राय बयान सामने आया है। अजय राय ने कहा कि लंबे समय से हमारी मांग थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें।

lok-sabha-election-2024-members-of-both-amethi-rae-bareli-families-ajay-rai

उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल जी निश्चित तौर से उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़े और अमेठी-रायबरेली दोनों ही परिवार हैं। अजय राय ने कहा कि जनता की सेवा करने वाले, जनता के बीच में रहने वाले को पार्टी ने टिकट दिया है।

उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली में काफी विकास किया गया है और दोनों ही लोकसभा सीटों से गांधी परिवार का कांग्रेस का पारिवारिक रिश्ता रहा है। इसीलिए गांधी परिवार के सबसे नजदीकी किशोरी लाल जी को अमेठी से चुनाव लड़ाया जा रहा।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने से पूरे देश का माहौल पूरे देश का माहौल बदलेगा। इसका असर आगामी पांच चरणों के चुनाव में देखने को मिलेगा।

अजय राय ने कहा कि राहुल जी लड़ने वाले लोग, फाइटर लोग पीछे नहीं हट सकते। उन्होंने कहा कि किशोरी लाल जी पार्टी के प्रति काफी वफादार और अमेठी तथा रायबरेली जनता के बीच रहने वाले हैं।

प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ सकता है। चर्चा थी कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।a

लेकिन शुक्रवार को पार्टी ने ऐलान किया कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से और राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी।

हालांकि, राहुल गांधी दो जगहों वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर राहुल गांधी दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव जीतते हैं तो उन्हें एक लोकसभा सीट छोड़नी होगी। जिसके बाद प्रियंका गांधी उस सीट पर उपचुनाव लड़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+