रायबरेली में सीएम योगी की दहाड़- जनता परिवारवाद को नहीं, राष्ट्रवाद को चुनने जा रही है

लोकसभा चुनाव 2024 के आज चार चरण के चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं और पांचवे चरण के तहत होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने युद्ध स्‍तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कई बांदा और रायबरेली में चुनावी जनसभा की। जिसमें भारी संख्‍या में भाजपा समर्थक जुटे।

रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ रही है, वहां पर कांग्रेस के राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है जिसके लिए चुनाव प्रचार करने सोमवार को सीएम योगी रायबरेली पहुंचे थे। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और साथ ही रायबरेली में इस बार भाजपा की जीत होने का दावा किया।

cm yogi

रायबरेली लोकसभा सीट को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा "देश में मोदी जी की सुनामी है तो रायबरेली में भी इस बार परिवर्तन की लहर है। यहां की जनता परिवारवाद को नहीं, राष्ट्रवाद को चुनने जा रही है, कमल खिलाकर इतिहास रचने जा रही है। इसके साथ ही सीएम योगी ने जनसभा में जुटे भाजपा समर्थकों का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+