Lok Sabha Election 2024: अचानक रद्द हुई आकाश आनंद की रैलियां, हाल ही में दर्ज FIR को बताया जा रहा कारण

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के नेता आकाश आनंद की चुनावी रैलियां बिना कारण बताएं अचानक रद्द कर दी गईं। पार्टी द्वारा ऐसा फैसला क्यों लिया गया इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि कयास लगाई जा रहे हैं कि चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ सीतापुर में मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद पार्टी द्वारा या फैसला लिया गया है।

lok-sabha-election-2024-akash-anands-rallies-suddenly-canceled

यह भी कहा जा रहा है कि मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अचानक आकाश आनंद दिल्ली लौट गए और बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित आगामी दिनों में उनकी जहां भी जनसभा और रैली होनी थी उनको रद्द कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो जाने के बाद आकाश आनंद लगातार कई जनपदों में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। लालगंज, आजमगढ़, वाराणसी आदि जनपदों में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ ही सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला।

आजमगढ़ में आकाश आनंद ने जो भाषण दिया था वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लोग आकाश आनंद की जमकर तारीफ कर रहे थे। दरअसल, आकाश आनंद ने सरकारी नौकरी में पेपर लीक मामले पर भाषण दिया था।

इसके अलावा उन्होंने सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार बुलडोजर की सरकार नहीं आतंकवादियों की सरकार है। इस सरकार ने मुल्क की आवाम को गुलाम बनाकर रखा है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आतंकियों की सरकार कहे जाने के मामले में उनके खिलाफ सीतापुर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कहा जा रहा है कि इसी के चलते पार्टी हाई कमान द्वारा आकाश आनंद की जनसभा और रैलियाें को रद्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+