कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए और बने मंत्री...,कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह जो रायबरेली में Congress को देंगे टक्‍कर

Rae bareli BJP candidate Dinesh pratap singh: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्‍तर प्रदेश की सबसे चार्चित और हॉट सीट रायबरेली से आखिरकार भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रायबरेली सीट पर कांग्रेस को टक्‍कर देने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को टिकट देकर चुनावी महासंग्राम में उतारा है।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक रायबरेली सीट से अपने उम्‍मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कांग्रेस का गढ़ रायबरेली सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।

dinesh pratap singh

आइए जानते हैं कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह जिन्‍हें लंबे मंथन के बाद भाजपा ने रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस को टक्‍कर देने के लिए चुनाव मैदान में उतारा है?

कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह

दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। योगी मंत्रीमंडल में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह पूर्व कांग्रेसी हैं। 2018 में दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के टिकट पर 2010 में पहली बार जीत हासिल कर एमएलसी (Member of Legislative Council) बने थे, इसके बाद 2016 में दूसरी बार एमएलसी चुनाव जीते थे।

2019 के चुनाव में सोनिया गांधी को दी थी कड़ी टक्‍कर

इसके बाद 2018 में ये भाजपा में शामिल हो गए और 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी से मुकाबला करने के लिए चुनाव मैदान में उतारा था।

2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में सोनिया गांधी को कड़ी टक्‍कर दी थी। हालांकि वो चुनाव हार गए थे लेकिन दिनेश प्रताप सिंह के कारण सोनिया गांधी को मिलने वाले वोटों की संख्‍या काफी प्रभावित हुई थी।

2022 में बने तीसरी बार एमएलसी

दिनेश प्रताप सिंह ने 2022 में रिकॉर्ड तोड़ वोटों से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार रायबरेली से एमएलसी (Member of Legislative Council) बने। दिनेश प्रताप सिंह भाजपा-यूपी कार्य समिति के सदस्य भी थे।

रायबरेली से है क्‍या है कनेक्‍शन?

दिनेश प्रताप सिंह छोटे से गांव गुनावर कमंगलपुर के रहने वाले हैं। रायबरेली के फिरोज गांधी कालोनी में दिनेश प्रताप सिंह का घर हे जिसका नाम पंचवटी है। दिनेश के परिवार में उनके भाई राकेश सिंह और अन्‍य कुछ सदस्‍य विधायक और जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। रायबरेली की राजनीति में दिनेश प्रताप सिंह काफी दबदबा है।

योगी सरकार ने मंत्री पद का दिया था तोहफा

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर सीट से उनके विधायक भाई राकेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद रायबरेली के राजनीति में दबदबा रखने वाला सिंह परिवार के लिए माना जा रहा था कि उसका ग्राफ नीचे गिर जाएगा तब भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को एमएलसी का चुनाव लड़वाया और भारी मतों से उन्‍होंने जीत हासिल कर विपक्षी कांग्रेस का मुंह बंद करवा दिया था।

जिसके बाद सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट में राज्‍य मंत्री बनाकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में गांधी परिवार में भाजपा की मजबूत स्थिति दर्ज करवाने वाले दिनेश प्रताप सिंह को गिफ्ट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+