Lok Sabha Chunav: गोरखपुर-बस्ती मंडल के लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव छठे और सातवें चरण में,जानिए कब होगी वोटिंग?
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार को हो गया। आज हम आपको पूर्वांचल की 9 ऐसी सीटों की तारीखों के बारे में बताएंगे जहां वर्तमान समय में बीजेपी का कब्जा है। उत्तर प्रदेश की नौ लोक सभा सीटों डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर पर बीजेपी का कब्जा है। आइए जानते है इन लोक सभा सीटों पर कब होंगे चुनाव -

25 मई छठवां चरण: बस्ती, संतकबीरनगर, डुमरियागंज
1 जून सातवां चरण: गोरखपुर, बांसगांव, कुशीनगर, देवरिया, सलेमपुर, महाराजगंज
गोरखपुर लोकसभा सीट से वर्तमान समय में बीजेपी के रवि किशन शुक्ला सांसद हैं, वहीं महाराजगंज लोकसभा सीट से देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सांसद हैं, डुमरियागंज लोकसभा सीट से बीजेपी के ही जगदंबिका पाल सांसद हैं, संत कबीर नगर से बीजेपी के प्रवीण निषाद सांसद हैं, वहीं बांसगांव लोकसभा सीट से कमलेश पासवान सांसद हैं, देवरिया लोकसभा सीट से रमापति राम त्रिपाठी बीजेपी के सांसद हैं। सलेमपुर लोक सभा सीट से बीजेपी के रविंद्र कुशवाहा, बस्ती लोकसभा से बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी हैं।
चुनाव आयोग ने शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतगणना होगी। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा।एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे












Click it and Unblock the Notifications