अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलाए दिए, टूटा दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिस तरह त्रेता युग में 14 वर्ष का वनवास खत्म कर और रावण का संहार कर भगवान राम पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या पहुंचे थे, छोटी दिवाली पर बिल्कुल वैसा ही जश्न मनाया जाएगा।
Recommended Video

Yogi Aadityanath to celebrate Diwali with 2 lakh Diyas in Ayodhya's Saryu Ghat | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज छोटी दिवाली के अवसर पर बड़ा उत्सव मनाने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। छोटी दिवाली के जश्न को लेकर भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सीएम योगी के भाषण के बाद सरयू नदी के तट पर दीप प्रज्ज्वलित उत्सव मनाया गया।

- सीएम योगी के भाषण के बाद सरयू नदी के तट पर दीप प्रज्ज्वलित उत्सव मनाया गया
- अयोध्या में राम की पैड़ी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

- युवाओं को रोजगार मिले यह सरकार की जिम्मेदारी है.
- अपना घर, रोजगार, बिजली ही राम राज्य है.
- गरीबों को छत मिले यही राम राज्य है.
- जिस गरीब के घर में कभी रसोई गैस का चुल्हा नहीं, तो जब वह घर में चूल्हा जलाता है, तो वही रामराज्य है.
- मोदीजी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है
- भारत को समृद्ध और सशक्त बहनाने की कोशिश जारी
- यूपी को पर्यटन का नया केंद्र बनाएंगे.
- नदी संस्कृति को बचाएंगे, योजनाओं को मूर्त रूप देंगे
- अयोध्या में अभी चार चरणों में काम होगा

- अयोध्या में 113 करोड़ की योजनाएं शुरू हो रही हैं
- 135 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या में सरकार की योजनाएं: योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश
- अयोध्या को शंका की नजर से देखना बंद हो: अयोध्या में योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश
रामकथा पार्क में पूरा कार्यक्रम उसी तरह से रखा गया है जैसे त्रेता युग में 14 वर्ष का वनवास खत्म कर और रावण का संहार कर भगवान राम पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या पहुंचे थे। छोटी दिवाली पर बिल्कुल वैसा ही जश्न मनाया जा रहा जैसा कि त्रेतायुग में राम-सीता के लौटने पर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications