Asia के सबसे बड़े गाँव में Chandrayaan-3 का लाइव प्रसारण, यहां के वैज्ञानिक कमलेश शर्मा मिशन में शामिल

Asia के सबसे बड़े गांव रेवतीपुर में चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, चंद्रयान 3 मिशन में रेवतीपुर के वैज्ञानिक कमलेश शर्मा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिसके चलते रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं में चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर और साथ ही अपने गांव के वैज्ञानिक के इसमें शामिल होने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गाँव के बेटे ने किया नाम रोशन
बता दें कि गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव के तेजमल राय पट्टी के रहने वाले वैज्ञानिक कमलेश शर्मा इस समय बेंगलुरु में Chandrayaan-3 के लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर उतारने के लिए पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं। इस मिशन को सफल बनाने में क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। लोग जगह जगह अपने घरों में टीवी मोबाइल से इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि बुधवार यानी आज शाम सफल लैंडिंग होने में गाजीपुर जिले के कमलेश शर्मा अपना योगदान दे रहे हैं।

Live broadcast of Chandrayaan-3 in Asia largest village scientist Kamlesh Sharma involved in mission

कमलेश भैया की तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं छात्र
वहीं रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिसको लेकर छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चंद्रयान की लैंडिंग कुछ ही देर में होने वाली है और कालेज के छात्र और छात्रा चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। छात्राओं में और ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है और उनका कहना है कि 'हम अपने गांव के भाई कमलेश शर्मा के इस मिशन में शामिल होने को लेकर भी गौरवान्वित हैं और हम भी आगे चलकर कमलेश भैया की तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+