Liquor Price Hike in UP: यूपी में 1 अप्रैल से शराब होगी महंगी, योगी सरकार ने नई शराब नीति पर लगाई मुहर

उत्तर प्रदेश में अब शराब के दाम बढ़ेंगे। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने नई शराब नीति पर अपनी मुहर लगा दी है। जिसके बाद शराब के दाम में 1 अप्रैल से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।

liquor

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से शराब महंगी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने नई शराब नीति को मंजूरी दे दी है। यह शराब नीति वर्ष 2023-24 के लिए है, जिसका लक्ष्य 45000 करोड़ रुपए का राजस्व शराब के व्यापार से हासिल करने का है। इस नीति को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। नई शराब नीति में प्रदेश सरकार ने विदेशी शराब, बियर, भांग और मॉडल शाप के लाइसेंस पर फीस को बढ़ा दिया है। नई शराब नीति में इसपर 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है।

यही नहीं लाइसेंस फीस के साथ सिक्योरिटी मनी को बढ़ा दिया गया है। विदेशी शराब, बियर और वाइन के गोदाम के लाइसेंस की फीस को भी बढ़ा दिया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन और रीन्यूवल फीस दो क बी बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने लखनऊ नगर निगम के 5 किलोमीटर के दायरे में होटल, रेस्टोरेंट, क्ल बार में शराब बेचने पर लाइसेंस को बढ़ा दिया है। नई शराब नीति का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक राजस्व को इकट्ठा करना है ताकि प्रदेश सरकार के बड़े प्रोजेक्ट के लिए अधिक से अधिक पूंजी इकट्ठा की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+