दो सांडों की लड़ाई में सपा नेता की गई जान, देखिए वीडियो
आगरा। सड़क पर हो रही दो सांडों की लड़ाई एक युवक को देखना भारी पड़ा गया। दोनों सांडों की लड़ाई में एक युवक की जान चली गई। युवक की मौत का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि युवक समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

बता दें कि वीडियो 8 मार्च का बताया जा रहा है। आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई चौकी के अंतर्गत बीएसए फैक्ट्री के सामने का है। यहां सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। वहीं पास में मोपेड पर सपा नेता ओमप्रकाश खड़ा है। सांडों की लड़ाई से बचकर अपनी गाड़ी के पास आता है, लेकिन तब तक वो सांड़ उस तक पहुंच जाते हैं और ओमप्रकाश के उपर गिर जाते है। इस घटना के बाद सांड का सींग उसके सिर में घुस जाता है और उसकी मौत हो जाती है। बता दें कि सपा नेता ओम प्रकाश पेशे से प्राइवेट बीमा कम्पनी में ऐजेंट भी था।
बता दें कि दूरे खड़े होकर सांडों की लड़ाई का किसी न वीडियो बना था। उस वीडियो में लाइव मौत भी कैद हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications