लेस्बियन बेटी महिला टीचर से बनाती थी शारीरिक संबंध, मां ने रोका तो मार डाला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लेस्बियन लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, लड़की के अपनी महिला टीचर के साथ जिस्मानी रिश्ते थे, इसको लेकर उसकी मां विरोध करती थी। इस बात को लेकर कई दफा दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसके लेकर झगड़ा हुआ और बेटी ने मां पर हमला कर दिया। घायल मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

गैर-इरादतन हत्या का मामला

गैर-इरादतन हत्या का मामला

ये मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी और उसकी पार्टनर टीचर पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला टीचर के साथ रिश्तों का विरोध करने पर ही लड़की के मां पर जानलेवा हमला कर देने का मामला सामने आया है।

 टीचर के साथ हो गई थी फरार

टीचर के साथ हो गई थी फरार

खबर के मुताबिक, आरोपी लड़की के उसकी ट्यूशन टीचर के साथ बीते 2 सालों से रिश्ते थे। मां को जब पता चला कि दोनों के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ गई है और दोनों में जिस्मानी रिश्ते हैं तो उसने इसका विरोध किया। मां के विरोध पर युवती 7 महीने पहले टीचर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। परिवार ने दोनों को अलग रहने को कहा था लेकिन दोनों ने मिलना-जुलना जारी रखा।

मां को लहुलूहान छोड़ हुई फरार

मां को लहुलूहान छोड़ हुई फरार

लड़की के महिला टीचर से मिलने जाने का पता चलने पर शुक्रवार को आरोपी युवती का अपनी मां से झगड़ा हुआ। कहासुनी बढ़ी और लड़की ने मां के सिर पर लोहे की किसी वस्तु से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में मां को छोड़ वो घर से फरार हो गई। लड़की की बहन ने मां को देखा तो पिता को जानकारी दी। जिसके बाद महिला को फौरन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+