घर में सोते हुए मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला सिर

बीती रात घर में सो रहे एक 7 वर्षीय मासूम को तेंदुआ उठा ले गया। इसकी भनक तब लगी जब सुबह बच्चा अपने बिस्तर से गायब था।

बहराइच। बीती रात घर में सो रहे एक 7 वर्षीय मासूम को तेंदुआ उठा ले गया। इसकी भनक तब लगी जब सुबह बच्चा अपने बिस्तर से गायब था। परिजनों ने बच्चे को ढूढ़ना शुरू किया तो काफी देर बाद पास के ही एक बाग में मासूम का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव को देखते ही मां-बाप पछाड़ खाकर रोने लगे। घर में बच्चे की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया।

तेंदुए की तलाश जारी

तेंदुए की तलाश जारी

तेंदुए के हमले से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। आलाधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुल सका। वन विभाग की और से मृत बालक के परिजनों को दस हजार की तात्कालिक सहायता दी गई है। तेंदुए की तलाश में टीम गठित कर काम्बिंग शुरू तेज कर दी है फिलहाल अभी तक उस आदमखोर तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका है।

झाड़ियों में मिला शव

झाड़ियों में मिला शव

रामगांव के मुकेरिया गांव में रमेश पाल का घर है। उनका पांच साल का पुत्र संजय बरामदे में सोया हुआ था। बीती देर रात उसे तेंदुआ उठा ले गया। इसकी भनक किसी को नही लगी। शुक्रवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे जब घर के लोग जगे। तो बालक को न देख सब परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू हुई। उसी दरम्यान बालक का क्षत विक्षत शव गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में दिखाई पड़ा जिसके बाद परिजनों समेत पूरे ग्राम में सनसनी फैल गयी।

पहले भी तेदुंआ बना चुका है शिकार

पहले भी तेदुंआ बना चुका है शिकार

कुछ माह पूर्व इसी इलाके के आजाद नगर में भी एक बालिका को तेंदुऐ ने निवाला बनाया था। आज हुई घटना से लोगो मे आक्रोश फैल गया और भारी भीड़ जमा हो गई। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात ठप्प हो गया। एसडीएम के समझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम हटा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जब इस संबध में रेंजर रूस्तम परवेज ने बताया कि मृत बालक के परिवार को 10 हजार की तात्कालिक सहायता दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिये टीम बुलायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+