अचानक रात में दिखा तेंदुआ तो मच गई भगदड़, देखिए वीडियो
मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में रात के अंधेर में अचानक तेंदुआ दिखा। इसके बाद सड़क पर भगदड़ मच गई। कुछ मिनटों में ही तेंदुआ गायब हो गया।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के करनपुर अलियावाद मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ राहगीरों ने देर रात्रि एक तेंदुए को पेड़ पर देखा। तेंदुए की सूचना पर मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ को देखकर तेंदुआ चंद मिनटों में पेड़ से गायब हो गया। तेंदुए मिलने की सूचना से क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल हो गया है। तेंदुए देखे जाने की सूचना राहगीरों द्बारा पुलिस जो दे दी गई थी। परंतु जब तक पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच पाती तेंदुआ वहां से निकल चुका था। बताते चलें कि डिलारी क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का यह पहला मामला नहीं है।
पिछले साल तेंदुओं के आतंक ने लोगो की नींद हराम कर रखी थी। जगह-जगह तेंदुआ के हमले की चर्चा रही। वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए कई महीनो तक सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद तेंदुए सहित उसके कई बच्चे पकड़े गए थे। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत की साँस ली थी। एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। तेंदुआ देखे जाने के वाद लोग सतर्क हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications