घर में घुसकर तेंदुआ दस साल के बच्चे को ले भागा, पीछे-पीछे दौड़े लोग

बहराइच। यूपी के अमृतपुर पुरैना गांव में तेदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर है। दस साल के बच्चे को तेंदुआ घर से उठा ले गया। बच्चे की क्षत-विक्षत लाश खेत में मिली। वन महकमा तेंदुए को पकड़ने का दावा कहकर अपना पल्ला झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। एक सप्ताह के अंदर तेंदुए की तीन हमले से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

खुले दरवाजे से अंदर घुस गया तेंदुआ

खुले दरवाजे से अंदर घुस गया तेंदुआ

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं के हमले अचानक बढ़ गए हैं। मुर्तिहा रेंज में स्थित अमृतपुर पुरैना खल्ला गांव निवासी निक्कू का दस वर्षीय पुत्र रामसागर आंगन में चारपाई पर खेल रहा था। दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान घर मे पहुंचे तेंदुए ने दहाड़ते हुए झपट्टा मारकर मासूम रामसागर को खींच ले गया। परिवारीजन व गांव के लोगों ने हांका लगाना शुरू किया लेकिन तेंदुआ रामसागर को लेकर गन्ने के खेत में घुस गया। गांव के लोगों ने मशाल जलाकर चारों तरफ से खेत को घेरा। एक घंटे बाद तेंदुआ खेत से खिसका।

तेंदुए के हमले का आतंक

तेंदुए के हमले का आतंक

मौके पर रामसागर का क्षत-विक्षत शव मिला है। घर में चीख-पुकार मची। घटना की सूचना पाकर कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह दुधवा नेशनल पार्क के वार्डेन सीताराम अहिरवार के साथ गांव रवाना हो गए हैं। डीएफओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर कुछ बता पाएंगे। फिलहाल वनकर्मियों की टीम भी गांव रवाना कर दी गई है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दो दिन में हुआ तीन हमला

दो दिन में हुआ तीन हमला

अमृतपुर पुरैना गांव बाघ और तेंदुओं के निशाने पर है। दो दिन में तीन हमले हो चुके हैं। दो हमले तेंदुओं ने किए। दो दिन पूर्व तेंदुआ ने भी एक मासूम को निवाला बना लिया था। वहीं एक युवक हमले में जख्मी हुआ। हमले के बाद गांव के लोग पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+