VIDEO: चुनाव में ड्यूटी से नदारद लेखपाल तहसीलदार की गाड़ी में बैठकर पीता रहा शराब

लेखपाल लाल परी के नशे में कहने लगा कि हम कभी चुनावों में ड्यूटी नहीं करते है। उसके बाद जब तहसीलदार के ड्राइवर से बात करने कि कोशिश की गई तो वो कैमरे के सामने चुपचाप खड़ा रहा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ड्यूटी के दौरान लेखपाल और तहसीलदार के ड्राइवर ने जमकर शराब पी, खास बात ये है कि दोनों ने चुनाव में ड्यूटी के दौरान पोलिंग बूथ के अंदर तहसीलदार की गाड़ी में बैठकर शराब पी है। नशे में जब मीडियाकर्मी ने लेखपाल से पूछा तो उसने कहा कि हम कभी चुनावों में ड्यूटी नहीं करते। वहीं जब तहसीलदार के ड्राइवर से पूछा गया तो वो कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। फिलहाल तहसीलदार ने दोनों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। शाहजहांपुर के पुवायां नगरपालिका क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पोलिंग बूथ के बाहर लेखपाल जगदीश और तहसीलदार का ड्राइवर तहसीलदार की गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे।

Lekhpal drink sharab during duty time in UP Civic Election 2017, Shahjahanpur

दोनों ही चुनाव ड्यूटी में थे। हालांकि लोग निकल रहे थे और दोनों को शराब पीते देखते रहे थे। तभी कुछ मीडियाकर्मियों ने जब लेखपाल जगदीश और तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित के ड्राइवर से बात करने की कोशिश की तो लेखपाल लाल परी के नशे में कहने लगा कि हम कभी चुनावों में ड्यूटी नहीं करते है। हालांकि नशा इतना सवार था कि लेखपाल ज्यादा कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। उसके बाद जब तहसीलदार के ड्राइवर से बात करने कि कोशिश की गई तो वो कैमरे के सामने चुपचाप खड़ा रहा।

फिलहाल जब इस मामले पर मीडिया कर्मियों ने तहसीलदार से बात की तो उन्होंने दोनों को मेडिकल कराकर भेज दिया। तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित का कहना है कि पता चला है कि लेखपाल और उनका खुद का ड्राइवर गाड़ी के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों ही चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। फिलहाल दोनों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+