अवैध प्लाटों के खिलाफ महाअभियान चलाएगा LDA, जानिए अफसरों को क्या मिला टारगेट

लखनऊ, 21 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पनप रही अवैध कॉलोनियों को लेकर अब लखनऊ विकास प्राधिकारण ने सख्त रवैया अपना लिया है। एडीए के अधिकारियों की माने तो लखनऊ के बाहरी हिस्से में पनप रही 100 से ज्यादा अवैध प्लाटिंग की सूची तैयार कर ली गई है। तीन दिन के बाद अब इनके खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। इसको लेकर एलडीए के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

योगी आदित्यनाथ

LDA के उपाध्यक्ष डा इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को इस सम्बंध में आदेश जारी किये। इसके लिए त्रिपाठी ने अधिकारियों को कार्यवाही का लक्ष्य देते हुए 30 जुलाई तक प्रत्येक जोन में 10-10 अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के साथ ही प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी।

त्रिपाठी ने कहा है कि कार्यवाही के बाद सभी स्थलों पर बोर्ड भी लगवाया जाए और इस बात का उल्लेख किया जाए कि यह प्लाटिंग अवैध है और इसके विरूद्ध प्राधिकरण की ओर से कार्यवाही की गई है। इसके अलावा जोनल अधिकारियों के न्यायालयों में लंबित मुकदमों की समीक्षा में यह पाया गया कि एक माह में 196 वाद निस्तारित किये गए हैं। इसके बाद अधिकारियों को हर माह 60 मुकदमें निस्तारित करने का लक्ष्य दिया गया है।

त्रिपाठी ने यह भी निर्देश दिया है कि विवादित प्रकरणों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए इन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए। वहीं, सचिव पवन कुमार गंगवार ने अभियंताओं को एक सप्ताह के अंदर सीलिंग के शत प्रतिशत आदेश दृष्टि एप पर फोटो सहित अपलोड करने का आदेश दिया है। इस बैठक के बाद से ही अवैध प्लाटिंग करने वालों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक के दौरान ही लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को सख्त निर्देश दिया था कि लखनऊ में अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर प्लान तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि लखनऊ में अवैध कॉलोनियां न विकसित होने पाएं। इसको लेकर हर हाल में कार्रवाई करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। सीएम की इसी मंशा के अनुरूप अब एलडीए ने ये महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+