VIDEO: मोदी के गढ़ में पर्चा भरने पहुंचे एक प्रत्याशी ने पकड़े पुलिसवाले के पांव
जब नितिन सिंह ने देखा की पुलिस वाले उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें माफ करने को तैयार नहीं हैं तो वो अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल के सामने ही बैठकर पुलिस वालों को कोसने लगे।
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करीब 3 बजे के आसपास नितिन सिंह अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे लेकिन लेट पहुंचने के चलते उन्हें नामांकन नहीं करने दिया गया। इसके बाद नितिन ने साजिश का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। जिसे सुनते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर कर दिया। लेकिन जब नितिन सिंह को अपने गलती का अहसास हुआ तो वो उन्ही लोगों का पैर पकड़कर माफी मांगने लगे। जिन पुलिस वालों से वो शुरू में अकड़ रहे थे थोड़ी ही देर बाद उनके पैर छूने लगे। बावजूद इसके पुलिस वालों ने उनकी एक ना सुनी तो अपना पलड़ा हल्का होता देख नितिन अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में ही बैठकर धरना देने लगे।
देखिए Vedio...
बात नहीं बनी तो बैठ गया धरने पर
जब नितिन सिंह ने देखा की पुलिस वाले उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें माफ करने को तैयार नहीं हैं तो वो अपने समर्थकों के साथ ही नामांकन स्थल के सामने बैठकर पुलिस वालों को कोसने लगे। नितिन ने इस दौरान वकीलों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने इनकी एक न सुनी जबकि लोग इसका आनंद ही लेते रहे।












Click it and Unblock the Notifications