कानपुर की महिला ने 'मंगलसूत्र' बेचकर बनवाया शौचालय
कानपुर (यूपी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैंपेन से प्रभावित होकर कानपुर की एक महिला ने शौचालय बनवाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपना मंगलसूत्र तक बेच दिया।

पीएम मोदी के कैंपेन से प्रभावित होकर लिया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत देशभर में लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। इस बीच प्रधानमंत्री लोगों को शौचालय बनवाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। लोगों को समझा रहे हैं कि सफाई और स्वच्छता होना बहुत जरूरी है।
इस बीच पीएम मोदी की बातों का असर भी लोगों पर होता दिख रहा है। इसका ताजा उदाहरण कानपुर में देखने को मिला। जहां पीएम मोदी की अपील पर एक महिला ने शौचालय बनवाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपना मंगलसूत्र भी बेच दिया।
Uttar Pradesh: Lata Devi Diwakar from Kanpur sells her 'mangalsutra' to build a toilet at her residence. pic.twitter.com/E9huHKFdJM
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2016
सरकार से नहीं मिला कोई सहयोग: लता देवी दिवाकर
कानपुर की रहने वाली लता देवी दिवाकर कई दिनों से शौचालय बनवाने की कोशिश कर रही थी। पैसे के अभाव में उनकी योजना पूरी नहीं हो पा रही थी।
उन्हें इस बात का पता चल गया था कि शौचालय उनकी बड़ी जरूरत है। हालांकि उन्हें कहीं से कोई सहयोग नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने शौचालय बनवाने के लिए अपना मंगलसूत्र तक बेच दिया। आखिरकार शौचालय का निर्माण हो गया।
लता देवी दिवाकर ने कराया शौचालय का निर्माण
लता देवी दिवाकर ने बताया कि हमारे सामने कई समस्याएं आ रही थी। आखिरकार हमने शौचालय बनवाने का फैसला किया और इसका निर्माण भी करा लिया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैंपेन से वो काफी प्रभावित हुई। इसके बाद ही उन्होंने शौचालय निर्माण का फैसला लिया।
We used to face a lot of problems; finally decided to build the toilet after PM Narendra Modi’s campaign inspired me: Lata Devi Diwakar pic.twitter.com/hlAY7TZEO7
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2016
लता देवी दिवाकर ने बताया कि शौचालय आज की अहम जरूरत है ऐसे में उसके लिए मैं जेवर भी बेच दूंगी। लता देवी दिवाकर ने बताया कि उन्हें शौचालय बनवाने के लिए कोई सरकारी मदद भी नहीं मिली है।
Toilet is a basic necessity, compared to jewellery and so I sold them. Didn’t get any help from the government: Lata Devi Diwakar pic.twitter.com/vdOVLII5vF
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2016












Click it and Unblock the Notifications