Kasganj Soil Collapsed: कासगंज में मिट्टी का टीला ढहने से हादसा, 4 महिलाओं की मौत, खुदाई के दौरान दुर्घटना
Kasganj Soil Collapsed: उत्तर प्रदेश के कासगंज में मिट्टी की खुदाई करते वक्त टीला ढहने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दबने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन महिलाएं घर के लिए मिट्टी लेने आई थीं। इस दौरान जब टीले से मिट्टी की खुदाई शुरू की तो उनके बड़ा हिस्सा ढह गया।
मिट्टी ढहने से कई महिलाओं उसकी चपेट में आ गई, जिसमें 4 महिला की जान चली गई, जबकि 5 महिलाएं घायल बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंचा, जिसने फौरन बचाव अभियान शुरू किया।

Recommended Video
घर से मिट्टी लेने आई थी महिलाएं
जानकारी के मुताबिक कासगंज में NHAI का काम चल रहा है, ऐसे में महिलाएं अपने घरों से मिट्टी लेने आई थीं। इस दौरान खुदाई की तो टील का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में आकर कई महिलाएं दब गईं।
हादसे की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचा, जहां मिट्टी में दबी सभी महिलाओं को निकाला। इस दौरान 4 महिला की जान चली गई, जबकि 5 महिलाओं घायल बताईं जा रही है।
NHAI का काम चल रहा था
कासगंज की जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम के अनुसार बचाव प्रयासों के तहत नौ महिलाओं को निकाला गया, जिनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि हमने जेसीबी और एक्सकेवेटर की मदद से पूरे इलाके की जांच की है। वहां किसी और के फंसे होने की बहुत कम संभावना है। यहां NHAI का काम चल रहा था। जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ हम कार्रवाई जरूर करेंगे। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घर के लिए मिट्टी लेने आई थीं। हम महिलाओं से बात करेंगे।
सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications