यूपी में चुनाव आचार संहिता को ताक पर रखकर 'अखिलेश लैपटॉप' का वितरण

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू है और इसका उल्लंघन कर बरेली के इंटर कॉलेज में सरकारी लैपटॉप बांटे गए।

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया और प्रदेश में आचार संहिता लागू है लेकिन इसके उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। बरेली में चुनाव आचार संहिता को धता बताकर छात्रों को अखिलेश के लैपटॉप बांटे गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियम-कानून को ताक पर रखकर इंटर कॉलेज में लाभार्थी छात्र-छात्राओं को अखिलेश सरकार के मुफ्त में मिलने वाले लैपटॉप वितरण किए। Read Also: यूपी चुनाव में मिर्जापुर क्षेत्र में फिर अनुराग पर भारी पड़ सकती हैं अनुप्रिया!

यूपी में चुनाव आचार संहिता को ताक पर रखकर 'अखिलेश लैपटॉप' का वितरण

प्रदेश के अधिकारियों को यह जानकारी हो गई थी कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता को यूपी में लागू कर दिया है। लेकिन उसके बावजूद लैपटॉप का वितरण पूरे दिन बिना रोक-टोक के बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में चलता रहा। अब जैसे ही यह मामला बरेली के जिला अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जानकारी देकर जब आचार संहिता उल्लंघन की बात कहते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस पर सवाल पूछे गए तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने बात करने से मना कर दिया।

राजकीय इंटर कॉलेज में लैपटॉप वितरण का यह मामला जब उच्च अधिकारियों की जानकारी में आया तो इस कार्यक्रम को रोक दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव ने पूरे प्रकरण को आचार संहिता का उलंघन बताते हुए इस मामले की जांच के आदेश दे दिए है। पहले ही दिन आचार संहिता की धज्जियां उड़ने का प्रदेश का यह पहला मामला होगा, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों का समाजवादी प्रेम साफ दिखा हो। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हैं, यह आगे देखनेवाली बात होगी।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में हर तरह की जानकारी आपको हिंदी वनइंडिया के इस पेज पर मिलेगी। GO TO: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+