लखीमपुर खीरी: योगी सरकार ने किया न्यायिक जांच आयोग का गठन, दो महीने में देनी होगी रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी: योगी सरकार ने किया न्यायिक जांच आयोग का गठन, दो महीने में देनी होगी रिपोर्ट

लखनऊ, 07 अक्टूबर: 3 अक्टूबर, दिन रविवार को लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में आठ लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग गठित किया गया है। आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। वहीं, आयोग का मुख्यालय लखीमपुर खीरी बनाया गया है।

Lakhimpur Kheri: Yogi govt has constituted judicial inquiry commission

पीड़ित परिवार व विपक्षी पार्टियां लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद से ही निपक्ष जांच की मांग कर थे। तो वहीं, अब सरकार ने न्यायिक जांच के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आयोग का गठन कर दिया है। इस योगी सरकार के बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है। तो वहीं, आज 07 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सरकार ने आयोग गठित कर दिया है।

बता दें, 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में प्रदर्शन के दौरान चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के जुड़े कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं, जिसे बाद विपक्ष उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया। हालांकि, अब तक जो वीडियो-सबूत सामने आए हैं, या एफआईआर दर्ज हुई हैं उसके आधार पर गिरफ्तारी तो दूर, अभी पूछताछ तक नहीं हुई है। घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए है उनमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि गाड़ी को गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा चला रहे थे।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: Saharanpur Border पर हिरासत में Navjot Singh Sidhu | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, सोशल मीडिया पर लखीमपुर खीरी की घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुए है उन्में गाड़ी किसानों को कुचलकर आगे बढ़ती दिख रही है। अब इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तम करेंगे। उनका मुख्यालय लखीमपुर में ही होगा। दो महीने के भीतर उनको रिपोर्ट देनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+